देश

‘सम्भव’ से सम्भव हुआ अन्नी खां को 14 वर्ष पुराने मामले में विद्युत क्षतिपूर्ति

UP News: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सम्भव पोर्टल पर जनसुनवाई के दौरान कहा कि विद्युत उपभोक्ताओं को परेशान करने वाले तथा उनकी समस्याओं के समाधान में लेटलतीफी एवं हीलाहवाली करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. जनसुनवाई के दौरान उन्होंने शिकायतकर्ताओं से वर्चुअल बात की और उनका फीडबैक भी लिया. जनसुनवाई में उन्होंने वर्षों से लम्बित गम्भीर किस्म की प्रदेश के विभिन्न जनपदों से प्राप्त 20 शिकायतों का समाधान करवाया, जिसमें विद्युत संयोजन, विद्युत बिलों में गड़बड़ी, विद्युतीकरण न होने, निजी नलकूप संयोजन, बिना संयोजन के बिल आना, विद्युत क्षतिपूर्ति जैसी गम्भीर प्रकरण थे.

ऊर्जा मंत्री ने आईजीआरएस से प्राप्त लखीमपुरखीरी की शिकायतकर्ता अन्नी खां की 14 वर्ष पुरानी समस्या, जिसमें वर्ष 2009 में विद्युत लाइन टूटने पर घर में लगी आग से हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति का भुगतान अभी तक न होने की शिकायत थी, जिसका समाधान कराया. इसके लिए उपभोक्ता ने मंत्री शर्मा का धन्यवाद किया और इतनी पुरानी समस्या के समाधान पर प्रशंन्नता व्यक्त की.

इसी प्रकार तकिया हुसैनशाह अमरोहा की दानिश बेगम सिद्दीकी की ट्विटर पर प्राप्त शिकायत 01 किलोवॉट घरेलू विद्युत संयोजन हेतु 1.81 लाख रुपये का स्टीमेट देने तथा बाद में स्टीमेट को कम करके 85 हजार करने पर एमडी पश्चिमांचल को संबंधित जेई यशवंत गौड़ पर सख्त कार्रवाई करने तथा उसके द्वारा अभी तक किये गये कार्यों की जांच करने के भी निर्देश दिए. वहीं नाजिमपुर, मल्हौर, लखनऊ के जलीस खां को बिना विद्युत संयोजन के बिल भेजने की शिकायत का समाधान किया गया और संबंधित जेई के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश एमडी मध्यांचल को दिए.

ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने विभागीय समीक्षा में अधिकारियों को कराये जा रहे कार्यों को शीघ्र ही धरातल पर उतारने के निर्देश दिए, जिससे कि अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिल सके. उन्होंने आरडीएसएस योजना, राजस्व वसूली, विद्युतीकरण, ओवरलोड ट्रांसफार्मर/फीडर विस्तारित/नवसृजित निकायों में विद्युतीकरण की स्थिति, विद्युत आपूर्ति आदि की समीक्षा भी की. उन्होंने बकायेदार उपभोक्ताओं से वसूली के लिए सम्पर्क करने हेतु सभी जिलों में प्रभावी रूप से संचालित कॉल सेन्टर स्थापित करने के निर्देश दिए. विद्युत चोरी रोकने हेतु प्रभावी चेकिंग करने, निर्वाध विद्युत अपूर्ति में व्यवधान एवं ट्रिपिंग से बचने के लिए तारों को छू रही पेड़ों की शाखाओं की समय से छटनी करने के निर्देश दिए.

मंत्री शर्मा ने कहा कि ट्रांसफार्मर एवं फीडर की नियमित चेकिंग की जाए, जिससे की उसे ओवरलोड होने एवं फुकने से बचाया जा सके. विद्युत सुदृढ़ीकरण हेतु केन्द्र की आरडीएस योजना के कार्यों में तेजी लाई जाए, जिससे कि विद्युत व्यवस्था में सुधार कर प्रदेश में 24 घण्टे विद्युत आपूर्ति बहाल की जा सके.

Divyendu Rai

Recent Posts

पहले पत्नी को मारा, फिर पार्टी के बहाने सालों को बुलाया; एक-एक कर 7 लोगों की हत्या

Bengaluru Cab Driver Killer: बेंगलुरु में एक कैब ड्राइवर पर पत्नी समेत ससुराल के सात…

3 minutes ago

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

2 hours ago

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

2 hours ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

2 hours ago