फोटो-सोशल मीडिया
UP Politics: अब लोकसभा चुनाव को लेकर कुछ ही महीने शेष रह गए हैं. इसको लेकर उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीति के मुताबिक तैयारी करने में जुटे हैं. इसी बीच कांग्रेस ने भी यूपी लोकसभा की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोक दी है और तैयारी तेज कर दी है. पार्टी का दावा है कि बूथ स्तर तक संगठन को खड़ा किया जा चुका है. बूथ कार्यकर्ताओं को जल्द ही प्रशिक्षण दिया जाएगा और बहुत ही जल्द लोकसभा क्षेत्रवार प्रभारी तैयार कर दिए जाएंगे.
बता दें कि कांग्रेस के यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय लगातार प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने में जुटे हैं और यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का बयान पहले ही दे चुके हैं तो अब खबर सामने आ रही है कि कांग्रेस ने प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर तैयारी तेज कर दी है. सभी जिलाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि वे बूथ कमेटियों को सक्रिय कर दें और जल्द ही प्रदेश मुख्यालय से लोकसभा क्षेत्रवार प्रभारी भी घोषित कर दें. इस सम्बंध में कांग्रेस के प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने मीडिया को जानकारी दी कि प्रदेश की सभी सीटों पर दमदारी से चुनाव लड़ने की तैयारी को तेज कर दिया गया है. बूथ स्तर तक संगठन खड़ा कर चुके हैं. तो वहीं बूथ कार्यकर्ताओं को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है. जल्द ही ग्राम पंचायत स्तर पर बैठकें शुरू की जाएंगी और सभी कार्यकर्ताओं को जरूरी निर्देश दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें- UP Politics: “सनातन धोखे-झूठ और फरेब पर आधारित है”, स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर की विवादित टिप्पणी
कांग्रेस प्रवक्ता ने जानकारी दी कि कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों को तीन हिस्से में बांटकर तैयारी की जा रही है. पहली और दूसरी श्रेणी में 30-30 सीटें हैं. जबकि तीसरी श्रेणी में 20 सीटों का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने आगे बताया कि पहली श्रेणी की सीटों में रायबरेली के साथ ही सुल्तानपुर, अमेठी, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, फूलपुर, प्रयागराज, पीलीभीत, धौरहरा, फर्रुखाबाद, उन्नाव, झांसी, बांदा, मुरादाबाद, सहारनपुर, हाथरस, नगीना, फतेहपुर, फतेहपुर सीकरी, जौनपुर, घोसी, मथुरा, गौतमबुद्धनगर, डुमरियागंज, गोंडा, सलेमपुर,महराजंगज,राबर्टसगंज, चंदौली को शामिल किया गया है. अंशू अवस्थी ने बताया कि, इन सीटों पर बूथवार तैयारी करीब-करीब पूरी हो चुकी है. इसको लेकर पार्टी की ओर से अभियान चलाया जा रहा है और पार्टी की ओर से इन सीटों पर विशेष तौर पर फोकस किया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…
मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' घोषित करते हुए किसानों की…
Diya Mirza Video Controversy: मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने…
Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…
स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…