देश

लोकसभा चुनाव से पहले ही बिखरने लगा ‘इंडिया’ गठबंधन! नीतीश कुमार बोले- कांग्रेस की दिलचस्पी ही नहीं…

Nitish Kumar on Congress: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस सीट-बंटवारे और इंडिया गठबंधन को आगे ले जाने में दिलचस्पी नहीं ले रही है. देश की सबसे पुरानी पार्टी पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में पूरी तरह से व्यस्त दिख रही है. बिहार जनता दल-यूनाइटेड के नेता ने कहा, “हम 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे पर कांग्रेस के साथ चर्चा कर रहे थे, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि पार्टी अभी पांच राज्यों में अपने चुनाव अभियान के प्रबंधन में व्यस्त है.”

चुनाव के बाद सभी को दुबारा बुलाया जाएगा: नीतीश कुमार

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बिहार के सीएम ने इस बात पर जोर दिया कि गहन विचार-विमर्श के बाद भारत गठबंधन का गठन किया गया था, लेकिन कांग्रेस पार्टी को फिलहाल गठबंधन में ज्यादा दिलचस्पी नहीं है. इस समय पांच राज्यों में चुनाव हैं और कांग्रेस पार्टी का पूरा फोकस इस समय उसी पर है. इंडिया गठबंधन को लेकर फिलहाल कोई चर्चा नहीं है. चुनाव के बाद सभी को दोबारा बुलाया जाएगा.”

यह भी पढ़ें: Israel Hamas War: IDF ने तोड़ा हमास का पहला सुरक्षा घेरा, एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल यूनिट का चीफ कमांडर ढेर

गठबंधन की ढीली गांठ

लोकसभा चुनाव 2024 में केंद्र से मोदी सरकार को बेदखल करने के लिए दो दर्जन से अधिक विपक्षी दलों ने इंडिया गठबंधन बनाया. लेकिन अब गठबंधन की गांठ ढीली पड़ती दिखाई दे रही है. लोकसभा चुनाव में महज 6 महीने का वक्त रह बचा है, लेकिन अभी तक न तो सीट शेयरिंग पर बात बन पाई है और न ही अभी तक विपक्ष की ओर से पीएम उम्मीदवार तय किया गया है. नीतीश खुद को राष्ट्रीय फलक पर स्थापित करना चाहते हैं, लेकिन गठबंधन में उनकी उतनी नहीं चल पा रही है जितना की वो चाहते हैं. हालांकि, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को कहा कि पार्टी विधानसभा चुनाव के बाद पीएम उम्मीदवार को लेकर चर्चा करेगी. पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन की एक बैठक होगी, जिसमें तमाम तरह की रणनीति पर चर्चा की जाएगी.

बताते चलें कि इंडिया गठबंधन की ओर से अभी तक एक भी साझा रैली नहीं हुई है. गठबंधन के सहयोगियों के बीच आए दिन रार-तकरार की खबर सामने आती रहती है. हाल ही में अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर मध्य प्रदेश में धोखा देने का आरोप लगाया था. इसके बाद सपा और कांग्रेस नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई थी.

 

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

Agra News: 15 साल बाद घर आया था चिराग, एएनएम की लापरवाही से बुझ गई जिंदगी

Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…

22 minutes ago

क्रांतिकारी वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती पर अमित शाह सहित कई नेताओं ने किया नमन

स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…

26 minutes ago