देश

UP Politics: “ज्यादा न बोलें… नहीं तो 1..2..3 के बाद अपने विधायकों की गिनती नहीं कर पाएंगे”, अखिलेश ने ओपी राजभर पर किया पलटवार

सुभाष सिंह

UP Politics: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर घमासान जारी है. जहां एक ओर विपक्षी दल भाजपा सरकार के खिलाफ एकजुट होने की बात कर रहे हैं. दूसरी ओर एक-दूसरे से भिड़ते भी दिख रहे हैं और तीखा हमला करने का एक भी मौका नहीं चूक रहे हैं. सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने हाल ही में सपा पर निशाना साधा था जिसके बाद पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए कहा है कि “ज्यादा न बोलें, नहीं तो एक, दो, तीन विधायक भी नहीं गिन पाएंगे.”

एक कार्यक्रम में अयोध्या (Ayodhya) पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा, “भाजपा ने कहा था कि वह भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाएगी, लेकिन क्या दूसरे दलों के विधायकों को लालच देकर अपनी पार्टी में मिलाना भ्रष्टाचार नहीं है. इस तरह की चीजें बूमरैंग करती हैं. बूमरैंग कर करके आप देखना कि भारतीय जनता पार्टी का सफाया होगा.” योग दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि योग दिवस पर जिस तरह सरकार को डगमगाते हुए देखा था, उसी तरह 2024 के बाद होगा और भाजपा का सफाया होगा. वहीं विपक्ष को लेकर अखिलेश ने कहा कि विपक्ष मजबूत है. विपक्ष को कोई झटका नहीं लगने वाला.

सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर को लेकर अखिलेश ने तंज कसा और कहा कि वे (ओपी राजभर) ज्यादा न बोलें, नहीं तो 1..2..3 के बाद अपने विधायकों की गिनती नहीं कर पाएंगे. बता दें कि ओपी राजभर ने गठबंधन को लेकर अखिलेश को हाल ही में एक सुझाव दिया था और कहा था, “अगर अखिलेश यादव को चुनाव जीतना है तो जयंत चौधरी,ओम प्रकाश राजभर और मायावती को साथ लेकर लड़ेंगे तभी सफलता मिलेगी. वरना नहीं मिलेगी.” साथ ये भी कहा था कि “अकेले सपा का बीजेपी से कोई मुकाबला नहीं है.”

ये भी पढ़ें- BJP ने बदले कई राज्यों के कप्तान, बाबूलाल मरांडी को झारखंड तो पंजाब में सुनील जाखड़ को मिली बड़ी जिम्मेदारी

दर्शन करने अयोध्या जाएंगे

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए अखिलेश ने आगे कहा कि, जनता अब बदलाव चाहती है. समस्याओं का हल बीजेपी नहीं कर पाई. बीजेपी को हराने के लिए जनता मजबूत दल के साथ खड़ी है. अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि जब पूरा निर्माण हो जाएगा, दर्शन करने आएंगे. फिर हम आपसे भी कहेंगे कि हमारा भी मंदिर है. उसका भी दर्शन कराएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

39 minutes ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

47 minutes ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

49 minutes ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

1 hour ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

1 hour ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

1 hour ago