खेल

“किंग कोहली मेरे लिए भगवान, मैं उनके साथ मुलाकात को शब्दों में बयां नहीं कर सकती”, जानिए इस महिला खिलाड़ी ने विराट के लिए और क्या कहा…

Virat Kohli: वैसे तो टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के हजारों-लाखों फैंस हैं और उनके चहाने वालों की भी कोई कमी नहीं है. लेकिन इस बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी श्रेयंका पाटिल (Shreyanka Patil) ने उनकी जमकर तारीफ की है. उन्होंने यहां तक दिया कि विरोट कोहली उनके लिए भगवान जैसे हैं. बता दें कि श्रेयंका पाटिल ने अंडर 19 विश्व कप के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन किया था. इसके बाद उन्होंने वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में अपने प्रदर्शन से फैंस को काफी प्रभावित किया. प्रीमियर लीग के दौरान उनकी मुलाकात विराट कोहली से हुई थी.

इसके बाद उन्होंने कहा कि, “मेरे लिए विराट कोहली भगवान के जैसे हैं. मेरे पास विराट कोहली के बारे में बताने के लिए कोई शब्द नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने उस अनुभव को भी बताया जब वह विराट कोहली से मिली थीं.”

‘शब्दों में बयां नहीं कर सकती वो पल’

श्रेयंका पाटिल ने किंग कोहली से मिलने पर कहा कि वीमेंस प्रीमियर लीग के दौरान विराट कोहली से मिलना शानदार अनुभव रहा. मैं उस पल को शब्दों में बयां नहीं कर सकती. उन्होंने कहा कि विराट कोहली से मिलना मेरे लिए बेहद खास पल था. साथ ही उन्होंने कहा कि उस समय मैं विराट कोहली के पास गई. इस दौरान मैंने विराट कोहली के साथ बातचीत की.

यह भी पढ़ें-  अगर इंग्लिश नहीं आती तो छात्र नहीं ले सकते एडमिशन, इस कॉलेज के अजीब फरमान से मचा हड़कंप

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेली थीं पाटिल

बता दें कि श्रेयंका पाटिल एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं. उन्होंने वीमेंस प्रीमियर लीग 2023 सीजन में अपनी गेंदबाजी के साथ अपनी शानदार बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया था. WPL में वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा थी. उन्होंने इस सीजन में 7 मैचों में 6 विकेट झटके. इसके साथ ही उन्होंने 62 रन बनाए. गौरतलब है कि पिछले दिनों श्रेयंका पाटिल को वीमेंस कैरिबियन प्रीमियर के लिए साइन किया गया. इस तरह श्रेयंका पाटिल वीमेंस कैरिबियन प्रीमियर में खेलने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर होंगी. वीमेंस कैरिबियन प्रीमियर में गुयाना वारियर्स ने श्रेयंका पाटिल को अपनी टीम के साथ जोड़ा है. बताते चलें कि अब तक कोई भी भारतीय खिलाड़ी वीमेंस कैरिबियन प्रीमियर लीग में नहीं खेली हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

5 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

5 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

6 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

6 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

6 hours ago