देश

UP Politics: कमल ने भेदा राजा भैया का किला, 34 साल बाद मानिकपुर में खुला खाता, 4 नगर पंचायतों में से 2 पर BJP का कब्जा

UP Politics: यूपी निकाय चुनाव में इस बार भाजपा ने कई रिकार्ड तोड़े हैं. एक तो मेयर की सभी सीटों पर कब्जा कर लिया है इसके साथ ही बीजेपी के कई ऐसे पार्षद हैं, जिन्होंने लगातार पांचवीं या फिर छठी बार विजय पताका फहराई है. जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह ऊर्फ राजा भैया के गढ़ प्रतापगढ़ की चार नगर पंचायतों में भाजपा ने दो पर कब्जा कर भगवा पताका फहरा दी है. जनसत्ता दल लोकतांत्रिक को दो अध्यक्ष पद से ही संतोष करना पड़ा है.

राजा भैया के गढ़ में भाजपा की इस सेंधमारी से राष्ट्रीय फलक पर बीजेपी की चर्चा हो रही है. क्योंकि अभी तक यहां पर राजा भैया का ही कब्जा रहा है. ऐसे में भाजपा की विजय होने के बाद राजनीतिक हलकों में ये चर्चा जोरों पर है कि यहां पर अब राजा भैया की पकड़ ढीली पड़ रही है. कहीं ऐसा तो नहीं की घरेलू विवाद की वजह से राजा भैया का ध्यान राजनीति से भटका रहा है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: निकाय चुनाव परिणामों को लेकर BSP सुप्रीमो मायावती ने BJP पर साम, दाम, दंड, भेद हथकंडे अपनाने का लगाया आरोप, बोली-“चुप नहीं बैठेगी बीएसपी”

34 साल बाद मानिकपुर में भाजपा ने दर्ज की है जीत

भाजपा ने करीब 34 साल बाद नगर पंचायत मानिकपुर में जीत हासिल की है. भाजपा प्रत्याशी चंद्रलता के पति अशोक जायसवाल के बड़े भाई स्व. छोटे लाल जायसवाल 1989 में भाजपा की टिकट पर यहां जीते थे. भाजपा प्रत्याशी छोटे लाल जायसवाल ने शाह इजहार आलम को भारी मतों से हराया था. वहीं इस बार जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने नगर पंचायत कुंडा, नगर पंचायत डेरवा बाजार, नगर पंचायत हीरागंज बाजार में अपना प्रत्याशी घोषित किया था.

नगर पंचायत मानिकपुर में किसी प्रत्याशी को नहीं उतारा था. जिले की सबसे पुरानी नगर पंचायत मानिकपुर में भाजपा प्रत्याशी चंद्रलता ने निर्दल प्रत्याशी फोजिया को 2134 मतों से पराजित किया. चंद्रलता को 7059 वोट मिले थे तो वहीं फोजिया को 4925 मत मिले. इसी के साथ नगर पंचायत कुंडा में जनसत्ता दल की प्रत्याशी ऊषा त्रिपाठी ने जीत दर्ज कराई है. उन्हें 7734 वोट मिले हैं तो वहीं उपविजेता सपा प्रत्याशी व निवर्तमान अध्यक्ष सीमा यादव को 4932 वोट हासिल हुए हैं. ऊषा 2802 वोटों से जीत दर्ज की है.

नवसृजित नगर पंचायत हीरागंज बाजार में भाजपा प्रत्याशी सुलेखा देवी विजयी हुईं हैं. सुरेखा को 4840 मत मिले हैं तो वहीं प्रतिद्वंद्वी निर्दल प्रत्याशी अनु देवी को 3639 मत प्राप्त हुए हैं. नवसृजित नगर पंचायत डेरवा बाजार में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रत्याशी कुंवर बहादुर पटेल ने भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ उर्फ भोला सेठ को 1733 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की है तो वहीं कुंवर बहादुर को कुल मत 4826 मिले हैं, जबकि पारसनाथ को 3093 मत ही प्राप्त हो सके.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

1 hour ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

1 hour ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

2 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

2 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

2 hours ago

भूमिहीन, मजदूरी और सम्मान: बिहार के गांवों में आज भी क्यों कायम है वामपंथ की पकड़?

बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…

3 hours ago