मंच पर ओपी राजभर
-जुम्मन कुरैशी
UP Politics: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर उत्तर प्रदेश इस समय राजनीति क्षेत्र की रणभूमि बनी हुई है. राजनीतिक दलों के बीच जुबानी तलवार खिंची हुई है और जमकर हमला बोला जा रहा है. इसी बीच सपा छोड़कर भाजपा के सहयोगी दल एनडीए में शामिल हुए सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर सपा पर जमकर निशाना साध रहे हैं. मंगलवार को कासगंज पहुंचे राजभर ने अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव पर बड़ी भविष्यवाणी की और आड़े हाथों लिया.
ओमप्रकाश राजभर मंगलवार को कासगंज की पटियाली विधानसभा के गांव नगला बंजारा पहुंचे थे और यहां पर उन्होंने बंजारा समाज के लोगों के साथ बैठक की और लोकसभा चुनाव- 2024 को लेकर रणनीति तय की. उन्होंने बंजारा समाज को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने ओबीसी समाज को खाली वोट बैंक की तरह ही इस्तेमाल किया है. ओबीसी को कभी भी कोई हिस्सेदारी नहीं दी.
उन्होंने जातियां गिनाते हुए कहा कि, बंजारा समाज नाई, गोड, पाल,प्रजापति,मल्लाह, कश्यप,राजभर सहित लगभग एक दर्जन जातियों के हित के बारे में कभी नहीं सोचा. अखिलेश के रवैये पर निशाना साधते हुए कहा कि, बंजारा समाज के किसी व्यक्ति को सिपाही तक नहीं बनाया.
सपा पर तीखा प्रहार करते हुए राजभर ने कहा कि इनसे राजनीतिक भागीदारी की बात करिए तो भी यह नहीं देंगे. अगर ये भी नहीं कर सकते हैं तो यह समाज मात्र आपके यहां वोट बनने की मशीन बन के नहीं रहेगा. इसी के साथ अपने सपा छोड़ने को लेकर सफाई देते हुए कहा कि, इसी कारण मुझे सपा छोड़ना पड़ा. इसी के साथ उन्होंने एक बार फिर से दोहराया और कहा कि, उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री कभी यादव नहीं बनेगा. इस मौके पर उन्होंने इसके बारे में कहा कि, सपा को 18 प्रतिशत वोट मुसलमानों ने दिया और 09 प्रतिशत यादवों ने लेकिन अखिलेश यादव ने एक मुसलमान को डिप्टी सीएम तक नहीं बनाया. यहां तक कि सिपाही दरोगा तक नहीं बनाया. इसीलिए मुसलमान भी इनसे छिटक गया है और भाजपा को आज 15 प्रतिशत मुसलमान वोट दे रहा है.
बैठक में ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल सिंह यादव को लेकर बड़ा दावा किया और कहा कि, महाराष्ट्र की घटना यहां होगी और शिवपाल सिंह यादव जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे. इसी के साथ अखिलेश की चुटकी ली और कहा कि, यही शिवपाल सिंह को जब बंगला और सुरक्षा मिली तो अखिलेश यादव पानी पी पी कर शिवपाल सिंह यादव को बोलते थे कि हमारा चाचा बीजेपी का एजेंट है. अब जहां दाग लग गया है तो छूटेगा कैसे? वहीं स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयानों को लेकर उन्होंने कहा कि वह तो सपा को रसातल में पहुंचाने के लिए भेजे गए हैं.
-भारत एक्सप्रेस
शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…
12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन मेष राशि वालों के लिए नौकरी, कारोबार…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन वृषभ राशि वालों के लिए करियर,…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन मिथुन राशि वालों के लिए नौकरी,…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन कर्क राशि वालों के लिए करियर, कारोबार…