देश

UP News: झांसी में प्रेमी-प्रेमिकाओं का मेल कराने वाले फर्जी डाक्टर को महिलाओं ने चप्पलों से पीटा, रस्सी में बांधकर सड़क पर घसीटा

-देवेश प्रताप सिंह राठौर

UP News: उत्तर प्रदेश के झांसी से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां पर प्रेमी-प्रेमिका का मेल कराने वाले एक फर्जी डाक्टर को गांव की महिलाओं ने चप्पल से पीटा है और उसे रस्सी से बांधकर सड़क पर घसीटा गया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें साथ दिखाई दे रहा है कि डाक्टर को महिलाओं के साथ ही पुरुष चप्पल से पीट रहे हैं और उसका हाथ-पैर भी बांधा जा रहा है, फिर महिलाएं उसे सड़क पर घसीट रही हैं.

यह घटना झांसी के मऊरानीपुर के शिवगंज मोहल्ले से सामने आई है. झांसी संवाददाता के मुताबिक मऊरानीपुर मोहल्ला शिवगंज में फर्जी चिकित्सक अपने घर मे लड़का- लड़की (प्रेमी-प्रेमिका) का मिलान करा रहा था. इसी दौरान खबर मिलते ही मौके पर लड़की के परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए और फिर चप्पलों से फर्जी डाक्टर की धुनाई कर दी.

नरेंद्र आर्य, झांसी रोड रतोसा तिगैला पर क्लीनिक चलाते हैं. बताया जा रहा है कि रविवार को वह क्लिनिक बंद करके बगल में ही स्थिति अपने घर में थे कि इसी दौरान कई लोग उनके घर में घुस गए और फिर उनको बाहर निकाल कर रस्सी से बांध दिया और आरोप लगाया कि वह क्लिनिक की आड़ में प्रेमी-प्रेमिकाओं को मिलाने का काम कर रहे हैं. हालांकि इस दौरान नरेंद्र इस आरोप का खंडन करते रहे लेकिन फिर भी महिलाओं और पुरुषों ने उनके ऊपर जमकर चप्पल बरसाई और रस्सी से बांध कर पूरे बाजार में घसीटा. किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. तो वहीं गांव वालों ने नरेंद्र को फर्जी डाक्टर बताया है.

ये भी पढ़ें- Ghosi By Election: “नौकरी से हाथ धो बैठोगे…” मऊ के DM को ट्विटर पर मिली धमकी, FIR दर्ज

पुलिस ने दर्ज किया केस

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके प र पहुंची और डाक्टर के साथ मारपीट करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है व उनकी तलाश शुरू कर दी है.पूरे मामले में नरेंद्र ने खुद को बेकसूर बताया है. उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं और कुछ और लोगों ने उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया है. जबकि उन्होंने कहा भी कि उनके ऊपर गलत आरोप लगाया जा रहा है. नरेंद्र ने बताया कि इस पूरी घटना से उनके साथ ही उनका पूरा परिवार आहत है. उन्होंने पुलिस से आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

11 minutes ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

19 minutes ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

24 minutes ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

55 minutes ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

1 hour ago

Crop Compensation: अन्नदाताओं के लिए बड़ी राहत, बारिश से खराब हुआ धान; झटपट ऐसे क्लेम करें सरकारी मुआवजा

Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…

1 hour ago