चुनाव

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने अमित शाह पर किया करारा हमला, बोले- जब गृह मंत्री पैदा भी नहीं हुए थे, तब कांग्रेस ने…

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा कांग्रेस को आरक्षण विरोधी पार्टी बताए जाने पर सांसद प्रमोद तिवारी ने सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जब अमित शाह पैदा नहीं हुए थे, कांग्रेस ने उस समय आरक्षण दिया था.

बीजेपी पर बोला हमला

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर कहा, “यहां एक जोड़ने वाली सरकार को हटाया गया और उसकी जगह एक विश्वासघाती सरकार आई, जिसने सबका विश्वास तोड़ा. महाराष्ट्र की स्वाभिमानी जनता ने मन बना लिया है कि महायुति जाएगी और महाविकास अघाड़ी की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी. हमारा गठबंधन काफी मजबूत है और कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ा हुआ है.”

अमित शाह पर दिया बयान

प्रमोद तिवारी ने अमित शाह के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा, “जब अमित शाह पैदा भी नहीं हुए थे, तब कांग्रेस ने आरक्षण दिया था. उन्हें इतिहास और संविधान पढ़ लेना चाहिए. मैं आरोप लगाता हूं कि भाजपा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान को खत्म कर मोदी-शाह का संविधान लाना चाहती है, लेकिन कांग्रेस के जीते जी यह पूरा नहीं होगा.”

कांग्रेस सांसद ने भाजपा पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा, “भाजपा की आदत है कि पहले उनका नेता लड़ता है और जब उसे मुंह की खानी पड़ती है तो इनके जुड़वा भाई ओवैसी को बुलाया जाता है, जब उनसे भी काम नहीं चलता है. इसके बाद वह सीबीआई को काम पर लगाया जाता है.”

उन्होंने आगे कहा, “भाजपा के विचारों में अंग्रेजों का डीएनए है. डिवाइड एंड रूल अंग्रेजों का नारा था और भाजपा ने भी उसे अपना लिया है. इसी बात को प्रधानमंत्री बोल रहे हैं, लेकिन दुर्भाग्य है इस देश की कुर्सी का, जिस पर नेहरू, इंदिरा, शास्त्री और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे नेता बैठे हों, अब उस कुर्सी पर एक ऐसे प्रधानमंत्री बैठे हैं, जो जोड़ने के बजाय, तोड़ने की बात कर रहे हैं.”

यह भी पढ़ें- Jharkhand: विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग कल, पूर्व CM चंपई समेत हेमंत सरकार के 6 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर

प्रमोद तिवारी ने महायुति की घोषणा का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस का स्टैंड साफ है, जो यह लोग देंगे, हम उससे ज्यादा देने जा रहे हैं. कांग्रेस विश्वसनीय है, इसलिए लोग हम पर विश्वास कर रहे हैं. तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में हमने जो वादा किया था, उसे पूरा किया है. महाराष्ट्र में हम अपने एक-एक वादे को पूरा करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

छाले पड़ें या थम जाएं कदम, नहीं टूटेगी आस्था! अयोध्या में शुरू हुई 14 कोसी परिक्रमा

Ayodhya Parikrama: अयोध्या में मंगलवार रात 1:21 बजे 14 कोसी परिक्रमा का शुभारंभ हुआ. मुहूर्त…

2 minutes ago

मथुरा विवाद: क्या रद्द होगा 1968 का समझौता? इलाहाबाद हाई कोर्ट 20 नवंबर को सुनाएगा फैसला

Krishna Janmabhoomi Case: मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में इलाहाबाद हाई कोर्ट 20 नवंबर को…

29 minutes ago

‘एंटी इंडिया प्रोपेगेंडा के लीडर हैं राहुल गांधी’, अमेरिका में दिए बयान पर BJP का पलटवार

Rahul Gandhi At Columbia University: कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी ने भारत को 'आर्थिक आपदा'…

54 minutes ago

Positive Health Awards: मुश्किलों से लड़कर दूसरों के लिए उम्मीद बने 6 लोग, मुंबई में मिला सम्मान

Positive Health Awards: मुंबई में आयोजित 18वें डॉ. बत्रा पॉजिटिव हेल्थ अवॉर्ड्स में छह ऐसे…

1 hour ago

सीजेआई सूर्यकांत पर टिप्पणी करना वकील को पड़ा भारी, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया अवमानना नोटिस; 20 जनवरी को होना होगा पेश

CJI Surya Kant Contempt Case: सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले…

1 hour ago