संजय निषाद (फोटो सोशल मीडिया)
UP Politics: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हैं और जमकर बयानबाजी कर रहे हैं. इसी बीच औरैया पहुंचे यूपी सरकार में मंत्री व निषाद राज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जनपद के प्रभारी मंत्री संजय निषाद ने ओपी राजभर पर निशाना साधा. संजय निषाद ने सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के साथ एक बार फिर भाजपा गठबंधन में आने की चर्चाओं पर तंज कसा और कहा, ‘वो भैया हैं पहले आए थे तो हीरो थे और अब चले गए थे तो अब क्या हैं.’
संजय निषाद ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, ‘मैं ओम प्रकाश राजभर से उम्मीद रखता हूं कि जिस समुदाय के लिए उन्होंने पार्टी बनाई है, उसके लिए संघर्ष करें’. इस मौके पर उनसे पूछा गया कि, 2024 में इस बार निषादराज पार्टी को कितनी सीट मिलेगी, इस पर उन्होंने पूरे विश्वास के साथ कहा कि, हम लोग सीट के लिए नहीं, जीत के लिए है और हम लोग जीत रहे हैं. इसी के साथ वह आगे बोले कि, 2017 में एक सीट थी और 2022 में 15 सीट मिली 11 विधायक है. उन्होंने भाजपा के लिए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी बड़े भाई है, हम लोग छोटे भाई की भूमिका में है, जिस तरह से निषादराज भगवान राम के साथ मिले और रावण राज खत्म करने के लिए उन्होंने सेना दी.
संजय निषाद ने सपा नेता शिवपाल यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि, ये लोग पिछड़ों के नेता बनते हैं तो इन लोगों को बताना चाहिए कि उनकी जब सरकार थी तो उन्होंने क्या अच्छे काम किए थे. इस पर जनता उनके साथ हो जाती, लेकिन उन्होंने अच्छे काम किए हों, तब तो बताएं. उन्होंने आगे कहा कि, आज के दिन मोदीजी, योगीजी ने अच्छे काम किए हैं. इसीलिए तो हम 9 साल बेमिसाल की बात कर रहे हैं. बीजेपी में आने के बाद 17 कानून अच्छे-अच्छे बनवाए और मछुआरों के विकास के लिए काम किया है. अनाज, मकान और इलाज दिया गया है. कई मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं. आईआईटी खोले गए हैं. एम्स खोले हैं. रेल की गति को दोगुनी किया जा रहा है. हमने यह किया है, उन्होंने नहीं किया. इसलिए हम कह रहे है और जनता हमारे साथ है.
संजय निषाद ने इस मौके पर जानकारी दी कि, 7 जून को हमारी बैठक है. एक आंदोलन दिवस है. आरक्षण आंदोलन में हमारा साथी शहीद हुआ था. पिछली सरकारों ने हमारे आंदोलन को सत्यानाश किया है तो वहीं हमारी वर्तमान सरकार ने हमारे आरक्षण पर बहुत काम किया है. उसके लिए हम लोग ज्ञापन भी देंगे. प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को हमारा मामला आरजीआई ने गृहमंत्री को भेज दिया है. इसी के साथ उन्होंने बताया कि, इसके साथ इस सरकार ने निषादराज के लिए कुछ पर्यटक स्थल घोषित कर लगभग 20 करोड़ 38 लाख रुपये भी दिए. अभी निषादराज का ऑडिटोरियम बन रहा है. इसी के साथ संजय निषाद ने राहुल गांधी के अमेरिका में दिए गए बयानों पर कहा कि “लोकतंत्र में जनता जनार्दन होती है और भारत की जनता ने जिसकी जुबान बंद कर दी हो, वो अब विदेश में ही बोलेंगे और कहां बोलेंगे.”
-भारत एक्सप्रेस
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…
Andaman Cellular Jail Freedom Fighters: डॉ. दिनेश शर्मा ने अंडमान और लखनऊ के ऐतिहासिक संबंधों…
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…
Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…