खेल

IND vs AUS: भारत के लिए खतरे की घंटी है ये ‘खूंखार’ गेंदबाज, खौफ खाते हैं विपक्षी बल्लेबाज

IND vs AUS, WTC Final: डब्ल्यूटीसी फाइनल में ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के इरादे से ऑस्ट्रेलिया और टीम इंडिया इस वक्त इंग्लैंड में हैं और कड़ा अभ्यास कर रही हैं. दोनों ही टीमों के धुरंधर खिलाड़ी नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहे है. इस दौरान उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जो विरोधी टीम के होश उड़ाने के लिए काफी हैं. देखा जाए तो हर मायने में टीम इंडिया का पलड़ा ऑस्ट्रेलिया से थोड़ा भारी नजर आ रहा है. लेकिन आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में अगर कोई कंगारू खिलाड़ी भारत के लिए सबसे बड़ी खतरे की घंटी बन सकता है, तो वह है मिचेल स्टार्क.

भारत के लिए खतरे की घंटी है ये ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज

इंग्लैंड की पिच पर स्टार्क की तेज तर्रार गेंदबाजी किसी भी बल्लेबाज को परेशान करने के लिए काफी है. इतना ही नहीं इस गेंदबाज में इतनी काबिलियत है कि वो अकेले ही शुरुआत में भारतीय टीम की पारी को तहस-नहस कर दे. खासतौर पर रोहित सेना के लिए स्टार्क सबसे बड़ा सिरदर्द बन सकते है. डब्ल्यूटीसी फाइनल की तैयारियों को मजबूत करने के लिए इस गेंदबाज ने आईपीएल में हिस्सा नहीं लिया और काफी समय से डब्ल्यूटीसी और एशेज की तैयारियों में जुटे हुए हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: IPL 2023 में शतक लगाने वाला ये खिलाड़ी बन सकता है भारत के लिए खतरा!

वह इस समय जबरदस्त लय में लग रहे हैं. आईसीसीने हाल में उनके प्रैक्टिस सेशन का एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो मार्नस लाबुशेन को आग उगलती गेंद से क्लीन बोल्ड करते हुए नजर आए. अगर भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतना है,तो उन्हें किसी भी तरह से स्टार्क का तोड़ ढूंढना होगा.

WTC फाइनल के लिए दोनों टीमों के स्क्वॉड:

IND: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज , उमेश यादव, जयदेव उनादकट.

स्टैंडबाय खिलाड़ी: यशस्वी जायसवाल, मुकेश कुमार, सूर्यकुमार यादव

ऑस्ट्रेलिया टीम: पैट कमिंस (C), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी (WK), कैमरन ग्रीन, मार्कस हैरिस, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुशेन, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, माइकल नेसर, स्टीव स्मिथ (VC), मिशेल स्टार्क और डेविड वार्नर

स्टैंडबाय खिलाड़ी: मिच मार्श, मैथ्यू रेनशॉ

Amit Kumar Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago