देश

क्या MP के मुख्यमंत्री बनेंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया? ‘महाराज’ ने दिया बड़ा बयान

Jyotiraditya Scindia: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों से चल रही है. बीजेपी ने इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 39 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी भी कर दी. सियासी गलियारों में कहीं न कहीं चर्चा रही है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया भी सीएम पद के दावेदार हो सकते हैं. हालांकि पार्टी विधानसभा चुनाव में शिवराज सिंह चौहान के चेहरे के साथ आगे की राह देख रही है. इस बीच एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में सिंधिया से जब सीएम उम्मीदवारी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बड़े मजेदार ढ़ंग से जवाब दिया.

मेरा उद्देश्य सिर्फ जनसेवा करना है: ज्योतिरादित्य सिंधिया

दरअसल, पिछले दिनों ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज तक के G20 कार्यक्रम में हिस्सा लिया था. इस दौरान जब सिंधिया से सीएम बनने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ” मेरी इच्छा मध्य प्रदेश के लिए काम करने की है. चाहे मेरे पास मंत्रालय रहे या न रहे, मैं एमपी के जनता की सेवा करता रहूंगा. सेवा भावना हमारे परिवार में हमेशा से रही है. राजनीति करना हमारा मकसद नहीं है, मेरा उद्देश्य सिर्फ जनसेवा करना है. वो मैं अभी भी कर रहा हूं.

यह भी पढ़ें: झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren को ED ने फिर भेजा समन, 24 अगस्त को पेश होने का आदेश

“राहुल के व्यक्तित्व में कितना सुधार आया, ये जनता तय करेगी”

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, “पहली बार जी20 की बैठक भारत में हो रही है. भारत सरकार ने इस कार्यक्रम को नया रंग रूप दिया है. पहले कोई भी कार्यक्रम दिल्ली और मुंबई तक ही सीमित रहते थे. अबकी बार जब भारत G20 कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही है तो ये छोटे शहरों में भी आयोजित की जा रही है. वहीं राहुल गांधी को लेकर सिंधिया ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से राहुल के व्यक्तित्व में कितना सुधार आया है ये तो जनता तय करेगी. उन्होंने कहा कि लेकिन कांग्रेस जिस राह पर चल रही है वो गलत है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

नहीं रहे ‘क्रांतिवीर’ नाना पाटेकर, गोवा में आया अटैक, तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले स्टार का निधन

Nana Patekar Death: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल…

10 minutes ago

शुक्ल योग से खुलेगा राशियों की बंद किस्मत का ताला…! 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क

8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…

57 minutes ago

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

9 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

10 hours ago