देश

UCC Bill: ‘आप कानून कितने भी लाएं, लेकिन हम वही मानेंगे जो कुरान शरीफ में…’, UCC पर सपा नेता का बड़ा बयान

UCC Bill: मंगलवार यानी 5 फरवरी को उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा विधानसभा में यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल (UCC Bill) पेश करने के बाद यूपी में सियासत गर्म हो गई है. इसको लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) नेता और सांसद एसटी हसन ने बड़ा बयान दिया है और कहा है कि, “आप कानून कितने भी लाए, लेकिन हम वही मानेंगे जो कुरान शरीफ में है. हमें मालूम है की आप ये कानून क्यों ला रहे हैं.” इसी के साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार पर वोट की राजनीति करने का आरोप लगाया है और कहा है कि, वोट की राजनीति के चलते चुनाव के पहले ये कानून लाने की जरूरत क्यों हैं. ये सिर्फ हिंदू मुसलमान को लड़ाने के लिए इसे लाया जा रहा है. हम इसे नहीं मानेंगे, हम केवल कुरान को मानेंगे.

दूसरी ओर उत्तराखंड विधानसभा में यूसीसी बिल आने पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने खुशी जताई है और कहा है कि, “हम इसका स्वागत करते हैं.” इसी के साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा के तीन मुख्य मुद्दे थे: अयोध्या में रामलला का मंदिर, धारा 370 (जम्मू-कश्मीर) और समान नागरिक संहिता (यूसीसी). उन्होंने आगे कहा कि, मैं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई देता हूं.” तो वहीं उत्तराखंड विधानसभा में पेश हुए UCC बिल पर उत्तराखंड भाजपा विधायक शिव अरोड़ा ने कहा है, “यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक क्षण है. UCC से बड़ी खुशी क्या हो सकती है? यह लोगों को समान अधिकार देता है. मुख्यमंत्री धामी ने आज इसकी शुरुआत की.”

ये भी पढ़ें-उत्तराखंड विधानसभा में UCC विधेयक पेश, कार्यवाही शुरू होते ही लगे जय श्री राम के नारे

कांग्रेस ने भी जताई आपत्ति

तो वहीं इस बिल को लेकर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आपत्ति दर्ज कराई है और इसी के साथ ही सवाल खड़े करते हुए कहा है कि, सरकार यूसीसी के ड्राफ्ट को तुरंत लागू क्यों करना चाहती है. इसी के साथ ही कांग्रेस ने इस ड्राफ्ट को पढ़ने का समय मांगा, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने दो बजे तक कार्यवाही स्थगित कर दी. बता दें कि यूसीसी बिल को लेकर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह सहित कई अन्य नेताओं ने भी आपत्ति जताई है. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में पेश होने वाले प्रस्तावों की जानकारी सदन में दी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

8 minutes ago

UAE में तेल रिसाव से बढ़ा संकट, कई बीच बंद; समुद्री जीवों और पर्यावरण पर मंडराया बड़ा खतरा

UAE Oil Spill: UAE के तट के पास समुद्र में फैला तेल लगातार बढ़ता जा…

18 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट के किस आदेश ने दी ऐसी छूट?’ जोजरी और लूनी नदी के गलत ब्योरे पर घिरी राजस्थान सरकार, जानिए अदालत में क्या-क्या हुआ

राजस्थान की जोजरी नदी में प्रदूषण और अवैध खनन के स्वतः संज्ञान मामले पर सुनवाई…

19 minutes ago

वाराणसी में महिला कर्मचारी ने बताई अपने गांव की बदलती सोच, पीएम मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को…

43 minutes ago

‘गाद नहीं हटी तो बाढ़ का खतरा…’, सुप्रीम कोर्ट ने NGT से कहा- तेलंगाना कॉर्पोरेशन की याचिका पर हो जल्द सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी को तेलंगाना स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की याचिका पर जल्द फैसला…

1 hour ago