देश

भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पहुंचे दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट, यौन उत्पीड़न मामले में होगी सुनवाई

WFI के पूर्व अध्यक्ष भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. यौन उत्पीड़न के मामले में सुनवाई के लिए दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे हैं. इस सम्बंध में एक वीडियो में वह कोर्ट जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. बता दें कि शीर्ष पहलवानों ने उनके ऊपर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. इसको लेकर लम्बे समय तक महिला व पुरुष पहलवानों ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन भी किया था.

बता दें कि, भारतीय कुश्ती संघ ( WFI) लम्बे वक्त से विवाद का सामना कर रहा है. जहां एक ओर देश के शीर्ष पहलवानों ने बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाया और लम्बे वक्त तक उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया तो वहीं बृजभूषण शरण सिंह ने सभी आरोपों का खंडन करते हुए हर जांच के लिए खुद को तैयार बताया है. तो इसी विवाद के बाद उनको कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था. इसी के बाद चुनाव हुआ तो उनके करीबी संजय सिंह को कुश्ती फेडरेशन में जीत मिल गई. इसका भी विरोध पहलवानों ने किया और कई पहलवानों ने तो कुश्ती छोड़ने की ही बात कह दी थी.

ये भी पढ़ें-UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले सपा में फूट, CM योगी के समर्थन में आए 14 विधायक

संजय सिंह के चुनाव जीतने के बाद पहलवान साक्षी मलिक ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था, जबकि बजरंग ने सरकार को अपना पद्म श्री अवॉर्ड वापस कर दिया था. इसी के बाद संजय सिंह को सस्पेंड कर दिया गया था व सरकार ने भी माना था कि चुनाव नियम के खिलाफ हुए. हालांकि सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने इस मामले में तब कहा था कि, मैं पहले से कह रहा था वो (पहलवान) जो कर रहे हैं वो राजनीति से प्रेरित है, वह मुझको झुका हुआ देखना चाहते थे. मैंने बहुत कहा लेकिन उन्होंने मेरी एक भी नहीं सुनी. मैं किसी के विरोध के कारण राजनीति नहीं छोड़ सकता. चुनाव कोर्ट की देख-रेख में हुए हैं, वो राजनीतिक विरोध कर रहे हैं तो करते रहें. इसी के साथ ही बृजभूषण शरण सिंह ने ये भी कहा था कि, वह कुश्ती के साथ हैं. हालांकि पहलवानों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच जारी है.

इन्होंने लगाया है आरोप

मालूम हो कि, पहलवान बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट समेत कई पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं. भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ सात पहलवानों ने यौन शोषण के दो मुकदमे दर्ज कराए थे. इनमें एक केस नाबालिग पहलवान ने दर्ज कराया था हालांकि वो बाद में अपने बयान से पलट गई थी तो वहीं बालिग पहलवानों की शिकायत पर दर्ज केस में धारा 354, 354-A और D के तहत चार्जशीट दाखिल की गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

वाराणसी में महिला कर्मचारी ने बताई अपने गांव की बदलती सोच, पीएम मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को…

2 minutes ago

‘गाद नहीं हटी तो बाढ़ का खतरा…’, सुप्रीम कोर्ट ने NGT से कहा- तेलंगाना कॉर्पोरेशन की याचिका पर हो जल्द सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी को तेलंगाना स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की याचिका पर जल्द फैसला…

20 minutes ago

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में कथित आरोपी आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दीपावली पर घर जाने की अनुमति

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को दीपावली पर…

1 hour ago

फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को बड़ी राहत, E85 के साथ अब E100 एथेनॉल पर चलने वाली गाड़ियों को भी मंजूरी

केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…

2 hours ago

SIR विवाद पर डैमेज कंट्रोल, वीडियो से सफाई, सोशल मीडिया पर जवाब; चुनाव आयोग ने बदले 5 बड़े फैसले

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…

2 hours ago