महंगी पड़ी पाकिस्तानी झंडा लगाने की मांग
मुरादाबाद के अमरोहा में एक शख्स के पाकिस्तान प्रेम का अजब वाकया सामने आया है. घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हक्कानी की है. बताया जाता है कि मोहल्ला हक्कानी में 24 अगस्त की रात सुजाउल हसन नाम का व्यक्ति एक घर में जबरन घुस आया. युवक ने सुजाउल हसन की पत्नी को पहले धक्का देकर गिराया और फिर धमकी दी कि कहीं तुम्हारे घर पर भारत का झंडा देख ना लूं.
उसने महिला से कहा कि पाकिस्तान का झंडा लगाओ.अगर ऐसा ना किया तो जान से मार दूंगा. आरोपी ने महिला के गेट पर लगा भारत का झंडा उतारकर फेंक दिया और घर के गेट पर लगी BJP की नेम प्लेट भी तोड़ दी. उसने महिला के साथ मारपीट की.
जब पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग गए. पीड़िता ने 112 डायल पर पुलिस को घटना की जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की, लिहाजा पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली. घटना के करीब 2 महीने बाद अब न्यायालय के आदेश पर एक नामजद समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की कार्रवाही कर रही है. CO सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर आरोपी अरशद और उसके 3 अज्ञात साथियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है.
MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…
IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…
Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…
अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…