Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP: भारत नहीं पाकिस्तान का झंडा लगाओ, तिरंगा दिखा तो जान से मार दूंगा, मुस्लिम परिवार को धमकी

UP: भारत नहीं पाकिस्तान का झंडा लगाओ, तिरंगा दिखा तो जान से मार दूंगा, मुस्लिम परिवार को धमकी

महंगी पड़ी पाकिस्तानी झंडा लगाने की मांग

मुरादाबाद के अमरोहा में एक शख्स के पाकिस्तान प्रेम का अजब वाकया सामने आया है.  घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हक्कानी की है.  बताया जाता है कि मोहल्ला हक्कानी में 24 अगस्त की रात सुजाउल हसन नाम का व्यक्ति एक घर में जबरन घुस आया.  युवक ने सुजाउल हसन की पत्नी को पहले धक्का देकर गिराया और फिर धमकी दी कि कहीं तुम्हारे घर पर भारत का झंडा देख ना लूं.

उसने महिला से कहा कि पाकिस्तान का झंडा लगाओ.अगर ऐसा ना किया तो जान से मार दूंगा.  आरोपी ने महिला के गेट पर लगा भारत का झंडा उतारकर फेंक दिया और घर के गेट पर लगी BJP की नेम प्लेट भी तोड़ दी. उसने महिला के साथ मारपीट की.

जब पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग गए. पीड़िता ने 112 डायल पर पुलिस को घटना की जानकारी दी.  मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की, लिहाजा पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली.  घटना के करीब 2 महीने बाद अब न्यायालय के आदेश पर एक नामजद समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की कार्रवाही कर रही है.  CO सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर आरोपी अरशद और उसके 3 अज्ञात साथियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital