BJP नेता पशुपति नाथ सिंह की बदमाशों ने की हत्या
वाराणसी से एक दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है. पुलिस की लापरवाही से घटी इस घटना पूरे इलाके सनसनी मचा दी है. बुधवार देर रात BJP नेता पशुपति नाथ सिंह की बदमाश युवकों ने लाठी-डंडे व रॉड से वारकर हत्या कर दी. ये घटना सिगरा जैसे पॉश इलाके के जयप्रकाश नगर मोहल्ले में घटी है.
BJP नेता पशुपति नाथ सिंह का कसूर सिर्फ ये था कि उन्होंने शराब पीकर झगड़ा करने वालों को टोकने के साथ आसपास के इलाकों में सक्रिय मनबढ़ युवकों के गैंग-307 की शिकायतें पुलिस को थीं. मगर, पुलिस ने शिकायतों को नजरअंदाज किया और अंत में इस लापरवाही की कीमत BJP नेता पशुपतिनाथ को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. इस घटना में बुरी तरह जख्मी उनका बेटा बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है. साथ ही इस वारदात से स्थानीय लोगो में दहशत हैं.
जिन युवकों ने आकर हमला किया, उन युवकों में तीन आरोपी सिगरा थाने के हिस्ट्रीशीटर बताए जा रहें हैं. शहर के बीचो बिच 50 से 60 युवक गैंग बनाकर महीनों से दहशत का माहौल बनाते आ रहे है और पुलिस बेखबर ही रही है. इलाके में दहशत का माहौल बनाने को लिए शाम होते ही सभी झुंड में निकलते है. इस घटना में भी यही हुआ है.
BJP नेता पशुपति नाथ सिंह के परिजनों और आसपास के लोगों का कहना था कि यदि पुलिस इस मामले पर पहले ही ध्यान देती तो आज पशुपति नाथ की जान नहीं जाती. जयप्रकाश नगर के संतोष सिंह ने बताया कि इससे पहले भी गोलबंद युवकों ने क्षेत्र में मारपीट की घटना को अंजाम दिया था. तब इसकी शिकायत सिगरा पुलिस से की गई थी, लेकिन पुलिस ने इस पर ध्यान नहीं दिया.
-भारत एक्सप्रेस
MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…
IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…
Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…
अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…