यूपी रोडवेज ने बसों का संचालन बढ़ाया
दिवाली और छठ पूजा जैसे त्योहार बेहद करीब हैं. इस मौके पर घर आने-जाने वालों को सफर की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. ट्रेनों में जगह को लेकर मारामारी के हालात रहते हैं. त्योहारो में घर जाने वाले फ्लाइटों में टिकट की बुकिंग कर रहें हैं. भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश रोडवेज ने तैयारियां शुरू कर दी हैं.
यूपी रोड़वेज ने इस दिवाली से लेकर छठ पूजा तक रोडवेज अतिरिक्त बसों के संचालन के साथ फेरे बढ़ाने की योजना बनाई है. जिन रूटों पर यात्रियों की अधिक भीड़ उमड़ती है, उन रूटों की सूची तैयार कर यात्रियों की मुश्किलें दूर करने की कोशिश की जा रही है. रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी की माने तो, दिवाली और छठ के मद्देनजर रोडवेज 603 बसों को शुरू करेगी. इन बसों के फेरे भी बढ़ाए जाने की योजना बनाई जा रही है. जो बसें शाम को डिपों में खड़ी रहती थी, उन्हें रात की ट्रिप पर भी भेजा जाएगा, ताकि लोग त्योहार मनाने को अपने शहरों तक जा सकें.
छठ पूजा पर पूर्वांचल के जिलों में बसों की संख्या और उनके फेरे बढ़ाए जाने की योजना यूपी रोड़वेज ने बनाई है. क्षेत्रीय प्रबंधक के अनुसार, नाइट शिफ्ट के लिए चालकों और परिचालकों की सूची तैयार की गई है. कानपुर, वाराणसी, आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ, चित्रकूट, लखनऊ, अमेठी, चंदौली, जौनपुर, मीरजापुर आदि के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…
Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…
Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…
Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…
Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…
बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…