सिर्फ 1 रुपये में ब्रेस्ट कैंसर का ट्रीटमेंट
कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज (GSVM Medical College) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां संबंद्ध हैलट अस्पताल में 2 कैंसर मरीजों को संजीवनी देने का काम किया गया है. बस 1 रुपए के पर्चे पर दोनों मरीजों के ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer) का इलाज किया गया. आधुनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर ना केवल डॉक्टरों ने उनकी जान बचाई बल्कि उनका स्तन कटने से भी बचा लिया.
कैंसर का नाम सुनते ही मरीज ही नहीं उसके परिजनों के भी होश उड़ जाते हैं. महंगे इलाज के चलते कैंसर पीड़ित के परिवार के ऊपर आर्थिक संकट के बादल मंडराने लगते हैं. हैलट अस्पताल के सर्जरी विभाग में एडमिट इन 2 महिलाओं के परिवारों के साथ भी ऐसा ही हुआ. जब इन महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर होने का पता चला तो परिवार में दुख की लहर दौड़ गई साथ ही साथ इलाज की चिंता भी सताने लगी. गरीब परिवारों से ताल्लुक रखने वाली इन दोनों महिलाओं के परिजनों ने सोचा भी नहीं था कि वह कैंसर का सफल इलाज करा पाएंगे. जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में महज 1रुपये के पर्चे पर दोनों महिलाओं के ब्रेस्ट कैंसर का इलाज किया गया है.
इनसे कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया गया और ना ही कोई दवा बाहर से मंगवाई गई है. सफल ऑपरेशन हो जाने के बाद महिलाओं के परिजन इस व्यवस्था को धन्यवाद दे रहे हैं जिसमें महज 1 रुपए में कैंसर का इलाज किया गया. दरअसल इन्हें यह लग रहा था की कैंसर होने के बाद अब बच पाना बेहद मुश्किल है. देश में ब्रेस्ट कैंसर के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं. अधिकतर मामले एडवांस स्टेज में रिपोर्ट होते हैं. कई बार खराब आर्थिक स्थिति की वजह से मरीज इस बीमारी का इलाज नहीं करा पाते और मरीजों की मौत हो जाती है.
ब्रेस्ट कैंसर का इलाज करते समय ओंको मेमो प्लास्टी तकनीक का इस्तेमाल किया गया. इस सर्जरी में वॉल्यूम रिप्लेसमेंट तकनीक का सहारा लिया गया. मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल संजय काला ने बताया कि पहले कैंसर हो जाने पर महिलाओं का ब्रेस्ट काटकर हटाना पड़ता था. वॉल्यूम डिस्प्लेसमेंट तकनीक में शरीर के दूसरे अंग का मांस का टुकड़ा लगाया जाता है.
Railway Alert: दीवाली और छठ को लेकर दिल्ली के 6 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म…
Scotch Rate: भारत-यूके ट्रेड डील के बाद दिल्ली में स्कॉच व्हिस्की करीब 7% सस्ती हो…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…
111 Year Old Woman Longevity Secret: ब्राजील की 111 वर्षीय यूनिस दा सिल्वेरा ने अपनी…
Madhya Pradesh Politics: भोपाल में आज होने वाली बीजेपी की पदयात्रा में राजनाथ सिंह की…
सेर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड ने Q2 FY27 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन करते हुए कंसोलिडेटेड…