up stf परीक्षा केंद्र
शुभम सिंह\आजमगढ़
लखनऊ. आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में यूपी एसटीएफ ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. ये छात्र स्कूल के बाहर भौतिक विज्ञान की कॉपियां लिख रहे थे. कारवाई से नकल माफियाओं में हड़कंप मच गया. स्कूल हिस्ट्रीशीटर प्रबंधक विजय तिवारी का है. आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुड़हर स्थित पंडित कामता प्रसाद इंटर कॉलेज में एसटीएफ का छापा पड़ते ही हड़कंप मच गया.
परीक्षा केंद्र के बाहर पेपर लिखवाने का काम हो रहा था. परीक्षा केंद्र पंडित कामता प्रसाद इंटर कालेज मुडहर के बाहर भौतिक विज्ञान की कॉपियां लिखते हुए 6 लोग पकड़े गए. जिनमें प्रधानाचार्या बबीता तिवारी, नवनीत राय, राधेश्याम, शीतल तिवारी,निधि, धर्मलेश सरोज जो कि जन सेवा केंद्र संचालन शामिल है. आरोपियों के कब्जे से 3 मोबाइल,5 प्रवेश पत्र,4 कूटरचित, आधार कार्ड,6 इंटरमीडिएड का भौतिक विज्ञान का प्रथम प्रश्न पत्र और कॉपियां भी बरामद हुई हैं.
आरोपियों ने सॉल्वर के द्वारा कापी लिखे जाने पर 20 हजार कापी बाहर लिखे जाने पर 50 हजार की वसूली की थी. जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा चल रही है. इसके लिए 282 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. गुरुवार को भी दो पालियों में परीक्षा हुई. पहली पाली में सात केंद्रों पर इंटरमीडिएट के संगीत गायन, संगीत वादन व नृत्यकला की परीक्षा थी. वहीं, दूसरी पाली में 282 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान, मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र व तर्क शास्त्र की परीक्षा हुई.
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुड़हर स्थित पंडित कामता प्रसाद इंटर कालेज में दूसरी पाली में आयोजित परीक्षा के दौरान एसटीएफ की टीम ने छापा मारा. इस दौरान उत्तर पुस्तिका को परीक्षा केंद्र के बाहर लिखवाकर कर इंटरमीडिएट के भौतिक विज्ञान विषय में पास कराने का खेल होता पाया गया. एसटीएफ की टीम और आजमगढ़ के डीआईओएस द्वारा गिरफ्तार लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई थी. हालांकि एसटीएफ व पुलिस ने इस मामले में जांच-पड़ताल की बात कही थी. वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने बताया कि 6 लोगों की गिरफ्तारी की गई है सेंटर पर मोटी रकम लेकर नकल कराया जा रहा था दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…
UP News: सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन…
Swami Prasad Maurya: सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर स्वामी प्रसाद मौर्य जमकर बरसे. उन्होंने कहा…
Kannada Rajyotsava 2026: कन्नड़ राज्योत्सव और केरल पिरवी के खास अवसर पर पीएम मोदी, अमित…
UPTET 2026: UPTET 2026 पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है. कोर्ट ने मूल्यांकन…
Gold-Silver Price Today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के सोना-चांदी के ताजा रेट…