देश

दिल्ली की जनता को बड़ी सौगात, अब बेहद ही सस्ती दरों पर मिलेंगी दवाएं, सरकार लागू करने जा रही ये शानदार योजना

PM Jan Aushadhi Kendra: दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद लगातार मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता नई योजनाओं का ऐलान कर रही हैं. इसी कड़ी में अब सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली की जनता को बड़ी सौगात देते हुए जन औषधि केंद्र खोले जाने की घोषणा की है. इससे पहले की अरविंद केजरीवाल सरकार ने इस योजना को लागू करने से मना कर दिया था. जिसके चलते लोगों को सस्ती दवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था.

सीएम ने किया ऐलान

सीएम रेखा गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री जन औषधि योजना प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई योजना है. हमसे पहले की सरकारों ने खुद को और सरकार को इस जन कल्याणकारी योजना से दूर रखा. आज मैं दिल्ली को बधाई देना चाहती हूं कि इस सातवें जन औषधि दिवस के अवसर पर, जहां भी हम नियमानुसार जन औषधि केंद्र खोल सकते हैं, उसे खोला जाएगा.

अस्पताल के 500 मीटर के अंदर खुलेंगें केंद्र

उन्होंने आगे कहा, दिल्ली के लोगों को इस योजना से जुड़ने का अधिकार है. हम हाईकोर्ट के फैसले का पालन कर रहे हैं जिसमें कहा गया है कि हर अस्पताल के 500 मीटर के अंदर एक जन औषधि केंद्र होना चाहिए. ताकि दिल्ली के लोगों को कम दामों पर अच्छी दवाइयां मिल सकें.”

सातवें जन औषधि दिवस के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शुक्रवार को अशोक विहार स्थित जन औषधि केंद्र पर पहुंची और वहां पर सुविधाओं का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने जन औषधि केंद्र पर आने वाले लाभार्थियों से भी मुलाकात की.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने ‘ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस’ सम्मान के लिए Barbados Government का जताया आभार

इस अवसर पर सीएम रेखा गुप्ता ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि ‘प्रधानमंत्री जन औषधि योजना’ पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई एक ऐसी परियोजना है, जिसके माध्यम से पिछले सात वर्षों में देश की जनता की 30 हजार करोड़ रुपये की बचत हुई है. आज सातवां जन औषधि दिवस है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका HC में खारिज, शांति बनाए रखने के मुचलके पर था विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…

4 minutes ago

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

35 minutes ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

50 minutes ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

1 hour ago