देश

यूपी: हाईवे पर पुलिस ने रोका था ट्रेलर, पीछे से कार ने मारी जोरदार टक्कर, 5 की दर्दनाक मौत

यूपी में आए दिन रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है कहीं तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू ट्रक से टकरा जाती है, तो कहीं तेज रफ्तार कंटेनर से कार टकरा जा रही है. ऐसा ही एक बार फिर से बस्ती में देखने को मिला है , जहां तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर में जा घुसी.  तेज रफ्तार का अंदाजा सिर्फ इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार का आधा हिस्सा ट्रेलर के अंदर घुस गया था.
दरअसल लखनऊ से गोरखपुर जाने वाली फोरलेन सड़क पर मुंडेरवा थाने के खजौला में सड़क किनारे पटरी पर एक ट्रेलर खड़ा था. जानकारी के मुताबिक किसी दुर्घटना के बाद पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले रखा था. रात देर शाम लखनऊ की तरफ से तेज रफ्तार से पहुंची कार पीछे से ट्रेलर में आ घुसी.  टक्कर इतनी भयावह हुई की कार में सवार जल निगम प्रयागराज में तैनात अवर अभियंता समेत उनकी मां, बेटा, बेटी, पत्नी समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई.

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव का काम शुरू किया. इसके साथ ही पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया. जानकारी के मुताबिक जल निगम में तैनात अवर अभियंता दिवाली के मौके पर अपने घर के लिए जा रहे थे जिस दौरान की पूरा हादसा हुआ. मरने वालों में लखनऊ में तैनात अवर अभियंता विनोद कुमार उम्र 38 साल, नीलम (34) पत्नी विनोद, खुशबू (15) पुत्री विनोद, एहसास (19) पुत्र विनोद और विनोद की 65 वर्षीया मां सरस्वती देवी भी शामिल हैं.  वहीं  घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया ही जिनका इलाज जारी है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

17 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

18 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

30 minutes ago

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…

37 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

1 hour ago

लोहावट: बोरवेल से निकाला गया 9 वर्षीय मासूम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

1 hour ago