देश

दिवाली और छठ बाद काम पर लौटना बड़ा टास्क, इन रूट की ट्रेनों में भीषण वेटिंग

दिवाली मनाने के लिए घर गए लोगों के लिए ट्रेन से यात्रा कर पाना मुश्किल हो सकता है. जी हां दरअसल ट्रेन में टिकट बुकिंग के लिए लंबी-लंबी कतारें लग रही है. वहीं वेटिंग 300 के भी पार पहुंच चुका है. ऐसे में कंफर्म टिकट मिल पाना जहां मुश्किल है तो वही वेटिंग टिकट का कंफर्म हो पाना अत्यधिक मुश्किल. जानकारी के मुताबिक लखनऊ से दिल्ली, मुंबई, पंजाब, अहमदाबाद, देहरादून की ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 300 के भी पार पहुंच गया है. वजह है कि 26, 27, 28 अक्टूबर को लखनऊ मंडल की ट्रेनों में सीटें भर जाने के कारण यात्रियों की परेशानी काफी बढ़ गई है. जिससे अब ये यात्री तत्काल के ही सहारे हैं.

इनमे लखनऊ से दिल्ली जाने वाली लखनऊ मेल, गोमती एक्सप्रेस, कैफियत, वैशाली, काशी विश्वनाथ आदि ट्रेनों में वेटिंग 300 पहुंचने के बाद यात्रियों की मुश्किलें काफी हद तक बढ़ गईं हैं. वहीं मुंबई की ट्रेनों में पुष्पक में डेढ़ सौ तक वेटिंग मिल रही है. रेलवे के अधिकारी के अनुसार वेटिंग लिस्ट सवा तीन सौ पहुंचने के बाद रीग्रेट यानी टिकट मिलना भी अब बंद हो सकता है. दिवाली बाद दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद की ट्रेनों में लंबी वेटिंग लगातार जारी है. रेलवे विभाग की मानें तो दिल्ली और मुंबई की ट्रेनों में 15 हजार से ज्यादा यात्री अभी तक वेटिंग में ही हैं.

रेलवे विभाग के अधिकारियों के अनुसार अभी तक तेजस एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में कई सीटें फिलहाल खाली चल रही हैं. किराया महंगा होने के कारण लोग इन ट्रेनों में काफी कम रुचि दिखा रहे हैं. इसके अलावा भी कई ट्रेनें ऐसी हैं जिनमें अभी तक काफी संख्या में सीटें खाली हैं ,बावजूद इसके लोग लंबी लंबी वेटिंग में भी टिकट की बुकिंग करा रहे हैं .

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

यूपी में घूमते थे रक्तबीज जैसे माफिया…! नवरात्रि की पावन सप्तमी पर बधाई देते हुए क्या बोल गए सीएम योगी?

शारदीय नवरात्रि की महासप्तमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश…

23 minutes ago

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 4 दिग्गजों को किया इग्नोर; क्या खत्म होगा करियर?

न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया के स्क्वाड से मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र…

29 minutes ago

बिहार: दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18 साल के छात्र की गोली मारकर हत्या, आरा में फैली सनसनी

बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18…

31 minutes ago

19 या 20 अक्टूबर? कन्या पूजन की सही तारीख को लेकर मत होइए कन्फ्यूज, पंचांग से दूर करें सारा असमंजस

Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…

33 minutes ago

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

44 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

55 minutes ago