देश

UP Weather Report: यूपी में बढ़ी ठंड, कई शहरों में गिरा तापमान, जानें मौसम का हाल

UP Weather Report: जैसे-जैसे दिसंबर का महीना नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे तापमान में गिरावट आ रही है. प्रदेश में अगले दो दिनों में तापमान गिरने की वजह से ठण्ड बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है. कुछ दिनों से पूर उत्तर भारत में तापमान में गिरावट की वजह से ठंडी बढ़ी है. अगले दो दिनों तक यूपी के कई शहरों में तेज हवाएं चलेंगी. मौसम विभाग का कहना है कि रविवार से तापमान और गिरावट आएगी. मौसम विभाग (IDM) की मानें तो रविवार को प्रदेश के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा.

क्या रहेगा प्रदेश का हाल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को लोगों को ठण्ड से थोड़ी राहत मिल सकती है. लखनऊ में पिछले कुछ दिनों से लगातार  तापमान में गिरावट दर्ज कि जा रही है. पिछले दो दिनों के मुकाबले रविवार को राजधानी में हवा भी धीमी रहेगी. ऐसा अनुमान है कि लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री, तो वहीं न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहेगा. लखनऊ के  तालकटोरा इंडस्ट्रियल इलाके का AQI 288  दर्ज किया गया है, जो खराब श्रेणी में आता है.

दिल्ली से सटे सभी शहरों में वायु प्रदुषण के साथ-साथ ठण्ड भी रहेगा. नोएडा में रविवार को तापमान में गिरावट देखने को मिल सकता है. अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रह सकता है. नोएडा के सेक्टर 116 में AQI 308 दर्ज किया गया, जो की ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है.

पहले इलाहाबाद और अब प्रयागराज के नाम से जाना जाने वाले शहर में रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने की संभावना है. प्रयागराज में रविवार सुबह AQI 180 दर्ज किया गया है, जो कि ‘खराब’ की श्रेणी में आता है.

ये भी पढ़ें : Business Idea: केवल 10 हजार में शुरू करें ये बिजनेस और कमाए अच्छा मुनाफा, साल भर रहती है इसकी डिमांड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अगले कुछ दिनों में  तापमान में गिरावट देखने को मिल सकता है. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अधिकतम तापमान  27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रह सकता है. वाराणसी में रविवार को वायु प्रदुषण भी खराब श्रेणी में रहेगा. वाराणसी के बीएचयू इलाके में रविवार सुबह AQI 104 दर्ज किया गया.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘भारतीय खिलाड़ी लिखित में माफी मांगें…’ बेतुकी जिद्द पर अड़ा पाकिस्तान, बिगाड़ लिया अपना ही खेल

WCL 2026: WCL 2026 से पाकिस्तान चैंपियंस बाहर हो गई है. पीसीबी ने एनओसी देने…

6 minutes ago

‘ईरान का हाथ है…’, Flydubai हमले पर ट्रंप का बड़ा बयान, जांच के बीच बढ़ा सस्पेंस

Donald Trump: फ्लाईदुबई की फ्लाइटमें कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप…

24 minutes ago

अगले 7 घंटे मौसम का दिखेगा रौद्र रूप! 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 6 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों…

31 minutes ago

दुष्कर्म मामले में गया था जेल, बाहर आते ही पत्नी को उतार दिया मौत के घाट! मेरठ का है मामला

Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या…

40 minutes ago

मुजफ्फरनगर में खौफनाक सड़क हादसा: जन्मदिन मनाकर लौट रहे परिवार की गाड़ी डंपर से भिड़ी, 4 की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जन्मदिन मनाकर…

41 minutes ago

नोबेल पुरस्कार 2026: दिमाग की नसों को रोशनी से कर पाएंगे कंट्रोल, जानिए उस खोज की कहानी जिसने न्यूरोसाइंस बदल दिया

Nobel Prize In Physiology: ऑप्टोजेनेटिक्स तकनीक की खोज करने वाले तीन वैज्ञानिकों को साल 2026…

57 minutes ago