सपा नेता आजम खान
Rampur Bypolls: यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट के साथ ही रामपुर और खतौली विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव हो रहे हैं. चुनाव प्रचार लगभग अंतिम दौर में है. रामपुर उपचुनाव (Rampur Bypolls) को लेकर सियासत गर्म है. बीजेपी इस सीट पर भी पूरी ताकत झोंक दी है. मुख्तार अब्बास नकवी से लेकर तमाम दिग्गज दिन रात प्रचार में जुटे हैं. शनिवार रात समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान (Azam Khan) ने बीजेपी (BJP) पर कई गंभीर आरोप लगाए.
सपा नेता आजम खान (Azam Khan) ने पत्रकारों से कहा कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav), जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) और चंद्रशेखर (Chandrashekhar) के आने की सूचना है. वो यहां क्यों आ रहे हैं, जब यहां चुनाव (Rampur Bypolls) ही नहीं हो रहा है. आजम ने पुलिस पर सपा कार्यकर्ताओं को धमकाने (Azam Khan Attack on Rampur Police) और उनके साथ अत्याचार करने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि जब अखिलेश यादव यहां आएंगे तो हम उनसे आग्रह करेंगे कि वो चुनाव आयोग से निवेदन करें और बीजेपी के उम्मीदवार को जीता हुआ घोषित कर दें.
आजम खान प्रेस कांफ्रेंस में ने कहा कि आज ही करीब 50 घरों के दरवाजे तोड़े गए हैं. सड़कों से बेगुनाहों को उठाकर ले गए हैं. हमारी पत्नी और पूर्व सांसद को भी नहीं छोड़ा जा रहा है. हमारी पत्नी को भी धमकी मिली है. घर में रहो, बाहर मत निकलना. महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार शोभा नहीं देता है.
हमारी पत्नी की सामने उनके घर के दरवाजे तोड़े- आजम खान
आजम ने पत्रकारों से आरोप लगाते हुए कहा कि मेरी पत्नी और मेरे अजीज एक बीमार को देखने के लिए गए थे. तंज कसते हुए आजम ने कहा कि उसकी पुलिस को तलाश है क्योंकि, वो बहुत बड़ा अपराधी है. उसका नाम विश्वविद्यालय में मशीन की चोरी की बरामदगी में लिखा गया है. इसकी रिपोर्ट नगर पालिका ने की है. पालिका कहती है कि मशीन उनकी नहीं है. हमारी पत्नी की सामने उनके घर के दरवाजे तोड़े.
आजम ने कहा कि अब मुझे वोट देने का अधिकार नहीं है. मेरी शिकायत में ताकत नहीं है, लेकिन मैं पार्टी, अपने उम्मीदवार के लिए अभी भी वोट मांग सकता हूं. अभी भी मेरे पास ये अधिकार बचा है.
इतना ही नहीं, आजम ने कहा कि यहां गलियों में फ्लैग मार्च किया जा रहा है. खुलेआम धमकी दी जा रही है. सपा को वोट दिया, तो घर खाली करवा लिए जाएंगे. इसका हमारे पास वीडियो और फोटो है, लेकिन हम उन्हें नहीं दे रहे हैं, क्योंकि आपको देने के बाद भी कोर्ट उनका संज्ञान नहीं लेती है.
ये भी पढ़ें : CM Yogi Adityanath: गुजरात चुनाव में योगी की बढ़ी ‘डिमांड’, यूपी के बाहर योगी का स्ट्राइक रेट भी दमदार
बता दें, आजम खान को हेट स्पीच मामले में कोर्ट से सजा हुई है. इसी वजह से रामपुर विधानसभा सीट खाली हो गई है. जिसपर उपचुनाव हो रहा है. बीजेपी ने ने यहां आजम के विरोधी आकाश सक्सेना को मैदान में उतारा है. तो वहीं समाजवादी पार्टी ने आजम के ही करीबी आसिम रजा को चुनावी मैदान में उतारा है.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…