खेल

FIFA2022: लियोनेल मेसी ने मैराडोना की बराबरी की, झन्नाटेदार गोल दागकर अर्जेंटीना को दिलाई मैक्सिको के खिलाफ जीत

Argentina vs Mexico: फीफा वर्ल्ड में अपने पहले मुकाबले में सऊदी अरब के खिलाफ उलटफेर का शिकार हुई अर्जेंटीना ने मैक्सिको को 2-0 से मात देकर राउंड-16 की रेस में खुद को बनाए रखा है. इस मैच में एक बार फिर लियोनेल मेसी का जादू चला जब पहले हाफ में गोल दागने में नाकाम रही अर्जेंटीना को दूसरे हाफ में बढ़त दिलाई. 64वें मिनट में कप्तान मेसी की झन्नाटेदार किक का मैक्सिको के गोलकीपर के पास कोई जवाब नहीं था और पूरा स्टेडियम ‘मेसी-मेसी’ के शोर में डूब गया.

फीफा वर्ल्ड कप में यह लियोनेल मेसी का 21वां मैच था. उन्होंने अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना के 21मैच के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. मैक्सिको के खिलाफ किया गया गोल वर्ल्ड कप में लियोनेल मेसी का 8वां गोल था. पहले हाफ में मैक्सिको ने मेसी को रोककर रखा लेकिन दूसरे हाफ में मेसी ने अपनी रणनीति बदली और कई मूव बनाए. इसके बाद, 64वें मेसी ने टीम को बढ़त दिलाई जब उनका एक दनदनाता हुआ शॉट नेट में समा गया. इस गोल के होते ही अर्जेंटीना की टीम और भी आक्रामक हो गई और उन्होंने मैक्सिको को दबाव में लाते हुए कई अटैक किए.

मेसी के अलावा फर्नांडिज ने भी किया गोल

87वें मिनट में अर्जेंटीना ने 2-0 की बढ़त बनाते हुए अपनी जीत सुनिश्चित कर ली. युवा प्लेयर एन्ज़ो फर्नांडिज ने तेजतर्रार गोल दागकर मैक्सिको के खेमे में खलबली मचा दी. आखिरी मिनटों में मैक्सिको ने काउंटर अटैक किए लेकिन अर्जेंटीना के डिफेंस के आगे उनकी एक न चली और इस तरह फीफा 2022 में मेसी की अगुवाई वाली टीम ने अपनी पहली जीत दर्ज की. इस जीत के साथ अर्जेंटीना ने राउंड 16 में जाने की अपनी उम्मीदों को मजबूत किया है. वहीं, मैक्सिको के लिए राह थोड़ी मुश्किल हो गई है.

ये भी पढ़ें: FIFA World Cup: मैक्सिको-अर्जेंटीना के मैच से पहले बड़ा हादसा, स्टेडियम के पास लगी आग

मैक्सिको के लिए राह हुई मुश्किल

मैक्सिको को अंतिम 16 में जगह बनाने के लिए सऊदी अरब के खिलाफ अपना आखिरी मैच बड़े अंतर से जीतना होगा. मैक्सिको के मैनेजर जेराडरे मार्टिनो ने कहा कि जब तक आगे बढ़ने की संभावना है, हम लड़ते रहेंगे. उन्होंने कहा कि लोग बात कर रहे थे कि अर्जेंटीना को आज रात जीत की जरूरत है, लेकिन हमें भी जीतने की जरूरत थी.

Bharat Express Desk

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

58 minutes ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

2 hours ago