देश

UP News: नौकरी और निकाह का लालच देकर अवैध धर्मांतरण का गेम खेलने वाले तीन आरोपियों को UP ATS ने दबोचा

UP News: उत्तर प्रदेश में लगातार अवैध धर्मांतरण के मामले सामने आ रहे हैं. इसको लेकर यूपी पुलिस और UP ATS (एंटी टेररिस्ट स्क्वाड ) की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी क्रम में यूपी एटीएस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. तीनों की पहचान हो गई है. एक सहारनपुर निवासी नाजिम हसन उर्फ राशिद है तो दूसरा मोहम्मद सादिक और अजहर मलिक है. बता दें कि जहन्नुम का खौफ दिखाकर व लालच देकर अवैध धर्मांतरण का काम कराने की जानकारी यूपी एटीएस को विश्वसनीय सूत्रों से मिली थी. इसी के बाद ये कार्रवाई की गई है. सभी को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक जानकारी मिलने के बाद ही शनिवार को एटीएस ने सहारनपुर निवासी नाजिम हसन उर्फ राशिद, मोहम्मद सादिक और अजहर मलिक को गिरफ्तार किया है. एटीएस इस पूरे मामले के बारे में मीडिया को जानकारी दी कि, नाजिम हसन उर्फ़ राशिद ने पूछताछ में बताया है कि, किस तरह से उसने एक मरीज को इस्लाम धर्म अपनाने को लेकर उकसाया था. नाजिम ने बताया कि उसका परिचय पीड़ित व्यक्ति से शुगर की दवाई देने को लेकर हुआ था. इसके बाद उसका पीड़ित के घर आना-जाना शुरू हो गया. इसी दौरान उसने पीड़ित के बेटे को इस्लाम धर्म के बारे में जानकारी दी और इस बारे में अच्छा-अच्छा बताकर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए उकसाया. इसी के साथ उसने शुगर मरीज के बेटे को नमाज पढ़ना, रोज़ा रखना इसके बारे में भी जानकरी दी और इसे कैसे किया जाता है, इसे विस्तार से सिखाया.

ये भी पढ़ें- Kaushambi: मुस्लिम युवती ने मंदिर में की हिंदू युवक से शादी, दोनों के प्यार के आगे झुके परिजन

एटीएस ने बताया कि, आरोपी नाजिम हसन ने फिर पीड़ित के बेटे को मदरसे में बुलाकर इस्लाम को दुनिया का सबसे अच्छा धर्म बताया और अन्य धर्मों को गलत बताकर उसे भयभीत किया. इसके बाद उसे जॉब और निकाह का लालच दिया. इसी के साथ अरोपियों ने एक शख्स को ऑनलाइन कैरम बोर्ड के माध्यम से सम्पर्क कर इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए प्रभावित किया था. एटीएस ने बताया कि आरोपी सादिक व अजहर ने पीड़ित की आर्थिक मदद करने के साथ ही उसके बेटे को इस्लाम धर्म कबूल करवाया था. वहीं जानकारी सामने आ रही है कि इस मामले में एटीएस एक महिला रेशमा की तलाश में जुटी है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

2 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

3 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

3 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

4 hours ago