नवीनतम

दिल से जुड़ी बीमारियों को लेकर इन अफवाहों पर बिल्कुल न दें ध्यान, पहले जान लें सच्चाई

Health Tips: ह्रदय की सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी है, विशेषकर तब जब हाल के वर्षों में कम उम्र के लोगों की गंभीर ह्रदय रोगों के कारण मृत्यु के मामले सामने आए है. माना जाता है कि कई कारणों से समय के साथ हमारा ह्रदय कमजोर होता जा रहा है. आमतौर पर ह्रदय रोगों को पहले उम्र बढ़ने के साथ होने वाली समस्या के तौर पर जाना जाता था पर अब कम उम्र के लोगों में भी हार्ट अटैक और इसके कारण मृत्यु का जोखिम देखा जा रहा है. ऐसे में सभी लोगों को इससे सावधानी बरतने की आवश्यकता है. तो आएइ ह्रदय से जुड़ी कुछ ऐसी समस्याओं के बारे में जानते है.

दिल से जुड़ी बीमारियों को लेकर अफवाहें

लोगों का मानना है कि दिल की बीमारियां सिर्फ पुरुषों में होती है, लेकिन यह सच नहीं है ये महिलाओं में भी मृत्यु का मुख्य कारण है. हकीकत में ह्रदय रोग हर साल स्तन कैंसर की तुलना में अधिक महिलाओं की जान लेता है. मेनोपॉज के बाद महिलाओं में भी पुरुषों की तरह दिल का दौरा पड़ने का समान रूप से खतरा होता है.

हाइ कोलेस्ट्रोल ह्रदय रोग के लिए जिम्मेदारी

कई लोग ये मानते हैं कि सिर्फ कोलेस्ट्रोल बढ़ने से ही दिल की बीमारियों की संभावना बढ़ती है. यह बात सही है कि कोलेस्ट्रोल के कारण दिल की बीमारियां बढ़ती है, लेकिन यह सिर्फ इकलौता कारण नहीं है. बीपी, धूम्रपान, डायबिटीज, दिल की बीमारियों का पारिवारिक इतिहास, मोटापा, शारीरीक व्यायाम में कमी भी इसका कारण हो सकते है. जिन लोगों का कोलेस्ट्रोल कम होता है उनमें भी दिल की बीमारियों की संभावना कम होती है.

ये भी पढ़ें:Indian Railway: सावन में यात्रियों को लिए अच्छी खबर,  रेलवे ने प्लेटफॉर्म-ट्रेनों में नॉनवेज की कर दी नो एंट्री, मिलेगी वेज थाली

ह्रदय रोग के बाद एक्सरसाइज करना सही नहीं

कई लोग यह मानते हैं कि ह्रदय रोग होने के कारण अब वह एक्सरसाइज नहीं कर सकते हैं. लेकिन यह पूरी तरह से सच नहीं है. नियमित रूप से एक्सरसाइज जरूरी है. एक्सरसाइज ह्रदय की मांसपेशियों को मजबूत करने और रक्तचाप और कोलेस्ट्रोल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है. हालांकि ह्रदय रोग वालों को इंटेंस वर्कआउट की मनाही होती है. ऐसे में किसी भी तरह के वर्कआउट शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी होता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago