विपक्षी एकता की बैठक रद्द
महाराष्ट्र में शुरू हुए सियासी घमासान के बीच बेंगलुरु में 13-14 जुलाई को होने वाली विपक्षी एकता की बैठक को रद्द कर दिया गया है. जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी इस बात की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि फिलहाल बैठक को स्थगित कर दिया गया है. जल्द ही सभी पार्टियों से विचार-विमर्श करके नई तारीखों का एलान किया जाएगा. माना जा रहा है कि नई तारीख जो भी तय की जाएगी, वो अब मानसून सत्र के बाद की होगी.
दूसरी तरफ ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि बैठक को इसलिए टाल दिया गया है क्योंकि बिहार विधानसभा और कर्नाटक विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने वाला है. जिसके चलते इस मीटिंग को टाला गया है. बिहार विधानसभा का सत्र 10 से 24 जुलाई तक चलेगा. जिसमें नीतीश कुमार डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव व्यस्त रहेंगे.
गौरलतब है कि इससे पहले 23 जून को पटना में विपक्षी पार्टियों की तरफ से महा बैठक आयोजित की गई थी. जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के समेत 15 पार्टियों के नेता शामिल हुए थे. जिसमें ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, एमके स्टालिन समेत छह राज्यों के सीएम और अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे, महबूबा मुफ्ती समेत 5 राज्यों के पूर्व सीएम शामिल हुए थे. राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी बैठक में मौजूद रहे थे.
बैठक में 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई थी. जिसमें बीजेपी को सत्ता से हटाने को लेकर रणनीति पर मंथन हुआ था. नेताओं ने बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था कि आगामी लोकसभा चुनाव सभी पार्टियां मिलकर लड़ेंगी. वहीं इस बैठक में तय होना था कि किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी और कौन कहां से चुनाव लड़ेगा.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…