देश

दिल्ली में कांग्रेस नेता को बाइक सवारों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

Crime News: दिल्ली से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. कांग्रेस नेता लखपत सिंह कटारिया की शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार दो हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी. यह घटना मालवीय नगर के विजय मंडल पार्क, बेगमपुर के पास हुई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई.

पुलिस का क्या कहना है?

पुलिस के मुताबिक उन्हें सुबह करीब 10 बजे पीसीआर कॉल मिली जिसमें बताया गया कि एक व्यक्ति को गोलियों से भून दिया गया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि लखपत सिंह को तीन गोलियां लगी थीं. उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

परिजनों का क्या कहना है?

बताया जा रहा है कि लखपत सिंह रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे तभी बाइक पर सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया. हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

पहचान वालों से पूछताछ जारी

फिलहाल पुलिस लखपत सिंह के जानने वालों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं उनकी किसी से कोई रंजिश या पुराना विवाद तो नहीं था. आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.

इसे भी पढ़ें-Bihar News: प्रियंका गांधी का NDA पर हमला, बोलीं- 10 हजार देकर नहीं खरीदा जा सकता महिलाओं का सम्मान

कांग्रेस कमेटी के रह चुके है सदस्य

लखपत सिंह कटारिया की उम्र 55 साल थी और वह कांग्रेस कमेटी के सदस्य रह चुके थे. उनकी हत्या ने राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मचा दी है. दिनदहाड़े हुए इस हमले ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

Nobel Prize in Economics 2026: दो अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को मिला सम्मान, जानिए उनके रिसर्च ने कैसे बदली आर्थिक सोच

Nobel Prize Economics 2026: रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार…

4 minutes ago

दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला कौन करता है? जानिए पुलिस, DMRC और कानून की पूरी प्रक्रिया

Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…

19 minutes ago

क्या CJP चीफ अभिजीत दीपके ने साइन किया प्रदर्शन न करने का बॉन्ड? सोशल मीडिया पर पोस्ट VIRAL

इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…

24 minutes ago

‘औकात में बात करो…’ यूपी कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा; अजय राय और महिला नेत्री के समर्थकों में मारपीट, जातिगत अपमान के आरोप

लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…

45 minutes ago

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

2 hours ago