देश

ASIC के संस्थापक हरिनारायण राय चौधरी की प्रतिमा का अनावरण आज, भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय होंगे मुख्य अतिथि

Ghazipur News: गाजीपुर के अष्ट शहीद इंटर कॉलेज के संस्थापक हरिनारायण राय चौधरी की प्रतिमा का अनावरण समारोह 6 जनवरी  यानी आज आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेन्द्र राय शामिल होंगे. विद्यालय के प्रबंधक अवध किशोर राय ने मूर्ति का अनावरण से पहले कहा कि हरिनारायण राय चौधरी विद्यालय के कर्णधार थे. उनका जन्म 18 जनवरी 1898 को शेरपुर कलां गांव में हुआ था. उन्होंने कहा कि अष्ट इंटर कॉलेज विद्यालय के प्रति उनका अमूल्य योगदान भुलाया नहीं जा सकता है. उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त के तीन दशक बाद भी वो कॉलेज से जुड़े रहे.

9 छात्रों को लेकर की थी महाविद्यालय की स्थापना

बता दें कि क्षेत्र में नौ जुलाई 1937 को स्थापित महाविद्यालय एकमात्र अंगीभूत कॉलेज है. कॉलेज के संस्थापक हरिनारायण राय चौधरी ने अपने दम पर 9 छात्रों को लेकर महाविद्यालय की स्थापना की थी. इस अष्ट शहीद इंटर कॉलेज का गौरवशाली इतिहास रहा है. स्थापना काल के तीन दशकों तक 20 किलोमीटर की परिधि में यह एकमात्र इंटर कॉलेज था. जहां जिले ही नहीं बल्कि बलिया जिले के छात्र भी शिक्षा पाने आते थे. यहां से शिक्षा पाकर छात्र उच्च स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं.

बता दें कि पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी भी यहां के छात्र रह चुके हैं. अष्ट शहीद इंटर कॉलेज के छात्र  प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर मीडिया जगत में छात्र सेवा कर रहे हैं. बताया गया है कि हरिनारायण राय चौधरी जीवन के अंतिम समय तक कॉलेज के उन्नति के लिए सहयोगियों के संपर्क में रहे.

-भारत एक्सप्रेस

–

Bharat Express Desk

Recent Posts

अब एक क्लिक पर मिलेगा PF का पैसा…! EPFO ने बैंकों के साथ शुरू की UPI से विड्रॉल की टेस्टिंग

EPFO जल्द UPI के जरिए सीधे EPF बैलेंस से पैसे निकालने की सुविधा शुरू कर…

39 minutes ago

नहीं रहे ‘क्रांतिवीर’ नाना पाटेकर, गोवा में आया अटैक, तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले स्टार का निधन

Nana Patekar Death: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल…

51 minutes ago

शुक्ल योग से खुलेगा राशियों की बंद किस्मत का ताला…! 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क

8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…

2 hours ago