Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

ASIC के संस्थापक हरिनारायण राय चौधरी की प्रतिमा का अनावरण आज, भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय होंगे मुख्य अतिथि

पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी भी यहां के छात्र रह चुके हैं. अष्ट शहीद इंटर कॉलेज के छात्र  प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर मीडिया जगत में छात्र सेवा कर रहे हैं.

भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेन्द्र राय

भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेन्द्र राय

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

Ghazipur News: गाजीपुर के अष्ट शहीद इंटर कॉलेज के संस्थापक हरिनारायण राय चौधरी की प्रतिमा का अनावरण समारोह 6 जनवरी  यानी आज आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेन्द्र राय शामिल होंगे. विद्यालय के प्रबंधक अवध किशोर राय ने मूर्ति का अनावरण से पहले कहा कि हरिनारायण राय चौधरी विद्यालय के कर्णधार थे. उनका जन्म 18 जनवरी 1898 को शेरपुर कलां गांव में हुआ था. उन्होंने कहा कि अष्ट इंटर कॉलेज विद्यालय के प्रति उनका अमूल्य योगदान भुलाया नहीं जा सकता है. उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त के तीन दशक बाद भी वो कॉलेज से जुड़े रहे.

9 छात्रों को लेकर की थी महाविद्यालय की स्थापना

बता दें कि क्षेत्र में नौ जुलाई 1937 को स्थापित महाविद्यालय एकमात्र अंगीभूत कॉलेज है. कॉलेज के संस्थापक हरिनारायण राय चौधरी ने अपने दम पर 9 छात्रों को लेकर महाविद्यालय की स्थापना की थी. इस अष्ट शहीद इंटर कॉलेज का गौरवशाली इतिहास रहा है. स्थापना काल के तीन दशकों तक 20 किलोमीटर की परिधि में यह एकमात्र इंटर कॉलेज था. जहां जिले ही नहीं बल्कि बलिया जिले के छात्र भी शिक्षा पाने आते थे. यहां से शिक्षा पाकर छात्र उच्च स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं.

बता दें कि पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी भी यहां के छात्र रह चुके हैं. अष्ट शहीद इंटर कॉलेज के छात्र  प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर मीडिया जगत में छात्र सेवा कर रहे हैं. बताया गया है कि हरिनारायण राय चौधरी जीवन के अंतिम समय तक कॉलेज के उन्नति के लिए सहयोगियों के संपर्क में रहे.

-भारत एक्सप्रेस

–



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital