फोटो सोशल मीडिया
Mango of UP: अपने स्वाद का जलवा बिखेरने और विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए उत्तर प्रदेश का दशहरी, लंगड़ा और चौसा आम मुम्बई पहुंच गया है. औद्यानिक सहकारी विपणन संघ (हाफेड) और कृषि उत्पादन मंडी परिषद के सहयोग से मुंबई में आम की प्रदर्शनी एवं बायर-सेलर मीट का आयोजन किया गया, जिसमें निर्यातकों के सामने यूपी के इन आमों की किस्मों को प्रदर्शित किया गया. जिससे यूपी के आमों का निर्यात बढ़ सके.
बता दें कि प्रत्येक वर्ष मुंबई के साथ ही बेंगलुरू और हैदराबाद में आम की प्रदर्शनी लगाकर बड़े खरीदारों के साथ व्यापारिक समन्वय कराया जा रहा है. इसी क्रम में इस बार भी मुम्बई में मैंगो बायर-सेलर मीट का आयोजन किया गया है. आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि उद्यान एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने निर्यातकों और व्यापारियों से आमों की किस्मों को लेकर चर्चा की. इस मौके पर उन्होंने बताया कि, उत्तर प्रदेश में 48.07 लाख टन आम का उत्पादन होता है जो कि देश के कुल आम उत्पादन (279.25 लाख टन) का लगभग 23 प्रतिशत है. आगे उन्होंने कहा कि, पिछले कुछ वर्षों में उत्तर प्रदेश से सिंगापुर, मलेशिया, दुबई, ब्रिटेन आदि देशों को आम का निर्यात किया गया है.
ये भी पढ़ें- पहलवानों के मुद्दे पर बोले सपा मुखिया अखिलेश यादव, “विदेशों में भारत की छवि हुई खराब”
इस मौके पर उन्होंने कहा कि, प्रदेश सरकार का प्रयास है कि उत्तर प्रदेश के ख्याति प्राप्त आम की प्रजातियां विदेशों के साथ-साथ महाराष्ट्र सहित दक्षिण भारत के राज्यों में उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध हों. यहां पर उद्यान मंत्री ने कारोबारियों को आश्वस्त किया कि अगर उन्हें सरकार के स्तर पर किसी भी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता होगी तो उसके लिए विभागीय अधिकारी हमेशा तत्पर रहेंगे.
इस मौके पर कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक अंजनी कुमार सिंह ने जानकारी दी कि, लखनऊ के मलिहाबाद और सहारनपुर में पैक हाउस भी संचालित है. इन जगहों पर आम की ग्रेडिंग, पैकिंग आदि की सुविधाएं उपलब्ध हैं. इसी के साथ उन्होंने आगे बताया कि, हाफेड द्वारा उत्तर प्रदेश से आम के विपणन व निर्यात के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है. इस अवसर पर एपीडा के उप महाप्रबंधक एनसी लोहाटे, मुंबई के एपीएमसी के अधिकारी, कृषि विपणन बोर्ड के एजीएम सतीश बागमारे एवं निर्यातक इकराम हुसैन, प्रकाश खक्कड़, नरेंद्र भाटिया, रोशन गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे.
-भारत एक्सप्रेस
Train Kissing Video: चलती ट्रेन में युवक और ट्रांसजेंडर के बीच लिपलॉक का वीडियो सोशल…
Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…
Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…
India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…
Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…
HDFC Bank FD interest rates: HDFC बैंक ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाकर ग्राहकों को…