देश

UP News: दहशत फैलाने के लिए अशरफ के गुर्गों ने की फायरिंग, वीडियो हुआ वायरल

Bareilly: इलाके में दहशत फैलाने के लिए अशरफ के गुर्गों द्वारा की जा रही फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में गुर्गे अंधाधुंध फायरिंग करते नजर आ रहे हैं. वहीं दबंगों के पास कई असलहे नजर आ रहे हैं. यह पूरा मामला थाना फरीदपुर कोतवाली इलाके का बताया जा रहा है. वहीं इस वायरल वीडियो पर बरेली पुलिस की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है.पुलिस ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए कहा है कि, मामले की जांच की जा रही है.

बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ दबंग चौराहे पर खड़े होकर हवाई फायरिंग कर रहे हैं. एक के बाद एक कई फायरिंग दबंग करते नजर आ रहे हैं. वहीं दबंगों के पास से 6 हथियारों का जखीरा भी नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाले लोग माफिया अतीक के भाई अशरफ के गुर्गे हैं. फिलहाल इस मामले में पुलिस वीडियो के आधार पर जांच में जुट गई है. वहीं बता दें कि प्रयागराज का माफिया अतीक और उसका भाई अशरफ 15 अप्रैल को बदमाशों की गोली का शिकार हो गए था. पुलिस कस्टडी में दोनों को रात करीब 10 बजे के आस-पास मेडिकल जांच के लिए ले जाया जा रहा था. उसी दौरान पत्रकार बनकर आए बदमाशों ने दोनों पर गोलियां बरसा कर ढेर कर दिया था. इस मामले में तीनों बदमाश पकड़े गए थे. फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें- Varanasi: गंगा की लहरों पर सैर कराएगी भारत की पहली हाइड्रोजन वाटर टैक्सी, जानें, क्या है पूरी योजना ?

माफिया अतीक और उसके भाई समेत पूरे कुनबे पर उमेश पाल की हत्या का मामला दर्ज है. बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के अहम गवाह उमेश पाल की प्रयागराज में 24 फरवरी को दिन-दहाड़े हत्या कर दी गई थी. इस घटना में दो गनर भी मारे गए थे. इसी के बाद उमेश पाल की पत्नी ने अतीक और उसके पूरे परिवार व कई गुर्गों पर हत्या का मामला दर्ज कराया था. इस मामले में जहां एक ओर यूपी पुलिस अतीक के बेटे असद और गुर्गे गुलाम को मुठभेड़ में ढेर कर चुकी है तो वहीं अतीक की बीवी शाइस्ता और उसकी देवरानी, गुड्डू मुस्लिम फरार है और पुलिस इन लोगों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

कहीं दीवाली से पहले महंगे तो नहीं हो गए LPG सिलेंडर? जानिए आज क्या है LPG सिलेंडर का रेट

LPG cylinder price: दीवाली और त्योहारी सीजन से पहले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में…

4 minutes ago

इटली में फिर भड़की विरोध की चिंगारी, कई शहरों में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प

Italy Protests: इटली में बढ़ती महंगाई और रक्षा खर्च के विरोध में बड़े पैमाने पर…

5 minutes ago

उत्तराखंड विवाद पर दलेर मेहंदी फैमिली में तनाव; बेटे गुरदीप बोले- मानसिक दबाव में पूरा परिवार

उत्तराखंड में हुए विवाद के बाद दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप मेहंदी ने पहली बार…

43 minutes ago

पाकिस्तान का कैसे हो गया हृदय परिवर्तन? भारत की जीत पर इस दिग्गज ने की खुलकर तारीफ

India vs New Zealand T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले गए रोमांचक…

1 hour ago

मक्का-मदीना की ओर दागी गईं मिसाइलें? हूतियों के हमले से सऊदी में बढ़ा तनाव

Houthi Attack on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों ने फिर मिसाइल हमला किया.…

2 hours ago

दिल्ली-NCR में आधी रात बदला मौसम का मिजाज, बारिश से बढ़ी ठंडक; प्रदूषण से राहत की उम्मीद

Weather Update: दिल्ली-NCR में शनिवार देर रात हुई बारिश और तेज हवाओं ने मौसम का…

2 hours ago