महाकुंभ 2025

Mahakumbh 2025: QR कोड स्कैन करते ही खुलेंगे महाकुंभ सुरक्षा के चार डिजिटल दरवाजे

महाकुंभनगर: महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बेहद पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. इनमें डिजिटल तकनीक का भी भरपूर इस्तेमाल किया जा रहा है. पहली बार श्रद्धालुओं को महाकुंभ के दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से पल पल की अपडेट मिलेगी. श्रद्धालु अपनी बात सेकेंडों में बड़े पुलिस अफसरों से लेकर पूरे महकमे तक पहुंचा पाएंगे. महाकुंभ पुलिस ने सुरक्षा के चार ऐसे डिजिटल दरवाजे बनाए हैं, जिनके माध्यम से यह सबकुछ पल भर में किया जा सकेगा. बस आपको क्यूआर कोड स्कैन करना होगा. ऐसा करते ही श्रद्धालु तुरंत सुरक्षा तंत्र के साथ जुड़ जाएंगे.

सुरक्षित महाकुंभ की तैयारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बार के महाकुंभ को दिव्य और भव्य बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे. उनके निर्देश पर देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं. विशेष तौर पर सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं. महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की डिजिटल सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया गया है. महाकुंभ के एक जिम्मेदार अधिकारी ने बताया कि पहली बार यहां चार प्रकार के ऐसे क्यूआर कोड जारी किए गए हैं, जिन्हें स्कैन करते ही महाकुंभ सुरक्षा के चार डिजिटल दरवाजे खुल जाएंगे. ये दरवाजे एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब होंगे. इनके रास्ते सुरक्षित महाकुंभ की पूरी तैयारी योजनाबद्ध तरीके से कर ली गई है.

सोशल मीडिया से ऐसे जोड़ेंगे क्यूआर कोड

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर महाकुंभ पुलिस ने चार ऐसे क्यूआर कोड तैयार किए हैं, जिन्हें स्कैन करते ही श्रद्धालु सोशल मीडिया पर पुलिस के साथ जुड़ जाएंगे. इनमें एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब के लिए अलग अलग क्यूआर कोड बनाए गए हैं. जैसे किसी ने एक्स वाले क्यूआर कोड को स्कैन किया तो वह तुरंत कुंभ मेला पुलिस के पेज पर ले जाएगा. यहां आप हर पल की अपडेट तो पाएंगे ही, साथ में मैसेज करके किसी भी प्रकार की समस्या की सूचना दे सकेंगे. वरिष्ठ अधिकारी आपके मैसेज पाते ही अलर्ट हो जाएंगे. एक्स की ही तरह ही ये सुविधा इंस्टाग्राम और यूट्यूब के साथ साथ फेसबुक पर भी उपलब्ध रहेगी.

24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेंगी डिजिटल आंखें

महाकुंभ में डिजिटल आंखें 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेंगी. जिससे जुड़कर श्रद्धालुओं को सुरक्षा संबंधी हर अपडेट मिलती रहेगी. यहां लोगों की सुविधा के मद्देनजर कमिश्नरेट प्रयागराज हैंडल और महाकुंभ मेला हैंडल उपलब्ध रहेंगे. सुरक्षा और नई नई अपडेट के लिए इन्हे स्कैन किया जा सकता है. सुरक्षा के साथ साथ इस पर जनता की राय भी ली जाएगी. साथ ही आपातकालीन सूचनाएं भी यहां अपडेट की जाती रहेंगी.

ये भी पढ़ें: Mahakumbh Mela 2025: महानिर्वाणी अखाड़े की छावनी प्रवेश यात्रा में भव्य सिंहासन पर सवार दर्जनों महामंडलेश्वर हुए शामिल

-भारत एक्सप्रेस 

विशाल तलवार

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

2 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

4 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

4 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

5 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

6 hours ago