देश

Globoil India का 27वां एडिशन: कार्यक्रम में उर्मिला मातोंडकर और अमीषा पटेल समेत मशहूर हस्तियों ने बांधा समा

द वेस्टिन मुंबई पवई लेक पर ग्लोबोइल इंडिया का 27वां संस्करण सितारों से सजी शाम में तब्दील हो गया, जिसमें बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां और अंतरराष्ट्रीय कलाकार मंच पर छाए रहे. टेफ्ला द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में दुनिया भर से 1500 से अधिक प्रतिष्ठित अतिथि शामिल हुए. यह आयोजन वैश्विक खाद्य तेलों और कृषि-व्यवसाय क्षेत्र के प्रमुख आयोजनों में से एक रहा.

दिखा संगीतमय उत्सव, सितारों से सजी शाम

टेफ्ला द्वारा आयोजित ग्लोबोइल इंडिया के इस भव्य कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्रियों अमीषा पटेल और उर्मिला मातोंडकर ने प्रतिष्ठित ग्लोबोइल पुरस्कार प्रदान किए. उनकी परफोर्मेंस ने न केवल दर्शकों का दिल जीता, बल्कि इंडस्‍ट्री में अपनी उत्कृष्टता को जाहिर करने के प्रमुख मंच के रूप में ग्लोबोइल के महत्व पर भी जोर दिया. वहीं, तीन बार ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीतकार रिकी केज की शानदार परफोर्मेंस से रात एक नए मुकाम पर पहुंच गई.

रिकी केज और ज्योतिका टांगरी का कमाल

कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों को रिकी केज ने मंत्रमुग्ध कर दिया, जिससे यह एक यादगार रात बन गई. संगीत के आनंद को और बढ़ाते हुए, प्रतिभाशाली गायिका ज्योतिका टांगरी ने एक ऊर्जावान प्रस्‍तुति दी, जिसने मंच पर और भी जोश भर दिया.

फैशन और व्यवसायिक हस्तियों का मिलन

बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री की बेटी अवंतिका दासानी ने एक ग्लैमरस फैशन शोकेस में प्रसिद्ध डिजाइनर बादशाह खान के लिए शोस्टॉपर के रूप में रैंप वॉक किया, जिससे कॉर्पोरेट इवेंट में भव्यता और स्टाइल देखने को मिला. उनकी शानदार उपस्थिति और बेहतरीन डिजाइन ने सभी उपस्थित लोगों की प्रशंसा बटोरी. 1500 से अधिक मेहमानों की उपस्थिति के साथ, यह कार्यक्रम व्यवसाय और मनोरंजन का शानदार उदाहरण आयोजन हुआ.

ग्लोबोइल इंडिया के 27वें एडिशन में अवार्ड प्रदान करती एक्ट्रेस

इस प्रकार, ग्लोबोइल इंडिया के आयोजक टेफ्ला ने एक बार फिर शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया, जो प्रेरक बातचीत, संगीत, फैशन और खास तौर से वैश्विक खाद्य तेल उद्योग में इनोवेशन और विकास को आगे बढ़ाने वाले लीडर्स से भरा था.

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

6 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

6 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

7 hours ago