आस्था

3 अक्टूबर को शनि देव बदलेंगे अपनी चाल, शुरू होंगे इन 3 राशियों के अच्छे दिन

Shani Nakshatra Parivartan 2024 Rashifal: नौ ग्रहों में शनि को सबसे क्रूर ग्रह माना जाता है. कहा जाता है कि जब किसी के ऊपर शनि की क्रूर दृष्टि पड़ती है तो उसका जीवन अनेक प्रकार की परेशानियों से चौतरफा घिर जाता है. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, शनि महाराज प्रत्येक इंसान को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं. ऐसे में जो लोग अच्छे कर्म करते हैं, उन्हें उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है. वहीं, जो लोग बुरे कर्मों में संलिप्त रहते हैं, उन्हें शनि के कोप का भाजन बनना पड़ता है. यही वजह है कि शनि को कर्मफलदाता और न्याय का देवता कहते हैं.

ज्योतिषीय गणनाओं में शनि की चाल को खास महत्व दिया गया है. जब कभी भी शनि की चाल बदलती है तो उसका असर राशिचक्र की सभी 12 राशियों पर पड़ता है. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, शनि देव 3 अक्टूबर 2024 को नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं. इस दिन शनि देव शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और इस नक्षत्र में 27 दिसंबर तक मौजूद रहेंगे. ऐसे में आइए जानते हैं कि शनि के इस नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को लाभ हो सकता है.

मेष राशि

शनि का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करना मेष राशि के लिए विशेष है. इस नक्षत्र परिवर्तन से इस राशि के जातक जमकर आर्थिक लाभ पाएंगे. नक्षत्र परिवर्तन की अवधि में लंबे समय से अटके हुए काम बनेंगे. किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा. भाग्य में वृद्धि होगी. इसके अलावा धन-दौलत में भी बढ़ोतरी होगी. सुख के कई साधन प्राप्त होंगे. व्यापार करने वालों को जबरदस्त सफलता मिलेगी. नौकरीपेशा जातकों की आर्थिक तरक्की होगी. धन की बचत करने में कामयाब होंगे.

सिंह राशि

शनि का नक्षत्र परिवर्तन सिंह राशि वालों के जीवन में अपार खुशियां लाएगा. शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा. साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों को जबरदस्त सफलता मिलेगी. नौकरी करने वालों की सैलरी बढ़ सकती है. कारोबार में जबरदस्त मुनाफा प्राप्त होगा. व्यापार के उद्देश्य से की गई यात्रा लाभकारी रहेगी. नौकीर की तलाश में जुटे लोगों को दोस्तों के सहयोग से अच्छा ऑफर मिल सकता है. आमदनी और खर्च का तालमेल बना रहेगा.

धनु राशि

शनि का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करना धनु राशि के लिए भी शुभ है. शनि महाराज की कृपा से नौकरीपेशा जातकों को लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे. इस दौरान कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है. जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. कारोबार में विस्तार होगा. आर्थिक लाभ के कई योग बनेंगे. पिता से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा. विवाहित लोगों का वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा.

यह भी पढ़ें: कन्या राशि में 3 ग्रहों का दुर्लभ संयोग, चमकेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत, बढ़ेगी आय

Dipesh Thakur

Recent Posts

CJI पर टिप्पणी मामले में कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न शुरू करें?

सीजेआई सूर्यकांत पर की गई विवादित सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल…

7 minutes ago

नियुक्ति पत्र मिलते ही खिले चेहरे, नए दरोगाओं ने कहा- न सिफारिश लगी, न रिश्वत देनी पड़ी

उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए 4,543 नए उपनिरीक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह…

28 minutes ago

सीएम योगी का बड़ा संदेश; ‘अब नहीं चलेगा भाई-भतीजावाद’, 4,543 नए दरोगाओं को दिए नियुक्ति पत्र, पारदर्शी भर्ती मॉडल पर फिर जताया भरोसा

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए…

43 minutes ago

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…

1 hour ago

हाथ में नहीं टिकता पैसा? नरक चतुर्दशी और दिवाली की रात करें ये सरल शास्त्रीय उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…

2 hours ago

9 नवंबर को 1,024 करोड़ की सौगात, 1,200 परिवारों को मिलेंगे घर; कांकरिया में दौड़ेंगी नई टॉय ट्रेन

Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…

2 hours ago