देश

चुनावी रैली में बोले पीएम मोदी- ‘जम्मू-कश्मीर के लोग कांग्रेस, एनसी और पीडीपी के तीन खानदानों से त्रस्त हैं’

Jammu Kashmir Election: जम्मू-कश्मीर का रण जीतने के लिए राजनीतिक दलों के नेता जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हैं. नेता वोटरों को लुभाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी राज्य में तीसरे चरण के चुनाव के प्रचार के लिए जम्मू पहुंचे. यहां पर उन्होंने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी पर जमकर कटाक्ष किया है.

पीएम मोदी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ये चुनाव जम्मू-कश्मीर का भविष्य चुनने के लिए है. आज शहीद वीर सरदार भगत सिंह की जन्म जयंती भी है. देश के करोड़ों युवाओं की प्रेरणा, भगत सिंह जी को मैं श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं.

भाजपा को लेकर अभूतपूर्व उत्साह: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू की ये सभा इस विधानसभा चुनाव की मेरी आखिरी सभा है. मुझे बीते हफ्तों में जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में जाने का अवसर मिला है. मैं जहां भी गया, वहां भाजपा को लेकर अभूतपूर्व उत्साह दिख रहा है.

उन्होंने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग आतंकवाद, अलगाववाद और हिंसा नहीं चाहते हैं. यहां के लोग शांति और समृद्धि चाहते हैं. यहां के लोग अपने बच्चों के लिए उज्ज्वल भविष्य चाहते हैं. यह सुनिश्चित करने के लिए यहां के लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार चाहते हैं!

पीएम मोदी ने कांग्रेस, एनसी और पीडीपी पर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) और पीडीपी के तीन खानदानों से त्रस्त हैं. लोग फिर वही निजाम नहीं चाहते, जिसमें भ्रष्टाचार हो, नौकरियों में भेदभाव हो. जम्मू-कश्मीर के लोग आतंक, अलगाव और खून-खराबा अब नहीं चाहते हैं. यहां के लोग अमन-शांति चाहते हैं.

भाजपा की पूर्ण बहुमत की पहली सरकार बनना तय: पीएम मोदी

पिछले दो चरणों में हुए भारी मतदान ने जम्मू-कश्मीर की जनता का मूड बता दिया है. दोनों चरणों में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त मतदान हुआ है. अब यहां भाजपा की पूर्ण बहुमत की पहली सरकार बनना तय है.

जम्मू क्षेत्र के लोगों के लिए इतिहास में पहले कभी ऐसा मौका नहीं आया है, जो इस चुनाव में आया है. अब पहली बार जम्मू क्षेत्र के लोगों की इच्छा वाली सरकार बनने जा रही है. आपको इस मौके को छोड़ना नहीं है. क्योंकि भाजपा की जो सरकार यहां बनेगी, वो आपकी पीड़ा को दूर करेगी.

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के दो चरणों का चुनाव हो चुका है. तीसरे और अंतिम चरण का चुनाव एक अक्टूबर को होगा और आठ अक्टूबर को नतीजे घोषित होंगे.

आईएएनएस

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश ठगी केस में नोरा फतेही का बयान दर्ज, 30 नवंबर को फिर होगी पेशी; जैकलीन भी गवाह

Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…

23 minutes ago

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…

27 minutes ago

‘दूसरा’ फिल्म पर रोक नहीं, लेकिन कोर्ट की शर्त; सौरभ गांगुली के नाम इस्तेमाल पर देना होगा डिस्क्लेमर

दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया…

39 minutes ago

Tarun Tejpal को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिवाली जेल में ही मनेगी; 10 साल की सजा पर रोक लगाने से इनकार

Supreme Court Bail Rejected: रेप केस में दोषी ठहराए गए तहलका के पूर्व संपादक तरुण…

40 minutes ago

रेखा गुप्ता को कोर्ट से बड़ी राहत, धार्मिक भावना आहत करने वाली याचिका खारिज

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी कानूनी राहत मिली है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने…

55 minutes ago