भारत ने पाकिस्तान और अमेरिका को खरी-खोटी सुनाई
हाल ही में अमेरिकी दूत के पाक अधिकृत कश्मीर( POK) के दौरे को लेकर भारत ने अमेरिका को खूब खरी-खोटी सुना दी है.गौरतलब है कि भारत के एतराज के बावजूद पाकिस्तान में तैनात अमेरिकी दूत डोनाल्ड ब्लूम ने POK का न सिर्फ गुपचुप दौरा किया , पाकिस्तानी अफसरों के साथ मीटिंग की बल्कि POK को पाकिस्तान का हिस्सा तक बता दिया.
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इसे लेकर एक सख्त बयान जारी किया है.उन्होंने मीडिया से बातचीत में साफ कहा कि हमने अमेरिका के सामने इस बारे में अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है और उन्हें अपनी आपत्तियों से अवगत करा दिया है.ऐसा पहली दफा नहीं है कि अमेरिका की ओर से ये कदम उठाया गया हो बल्कि आपको याद होगा कि एक अमेरिकी मुस्लिम महिला सांसद इलहान उमर ने भी पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर का दौरा किया था और उन्होंने वहां पाकिस्तान के अधिकारियों के साथ ना सिर्फ बैठक की बल्कि मानवाधिकारों का मुद्दा भी उठाया था.
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भले ही किसी संकीर्ण मानसिकता की वजह से अमेरिकी राजदूत ने POK का दौरा किया हो,लेकिन हम ये मानते हैं कि उनका ये कदम भारत की संप्रभुता और एकता का सरासर उल्लंघन करता है और हम ऐसी किसी भी उकसाने वाली कार्रवाई की निंदा करते हैं.
–भारत एक्सप्रेस
यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए BJP में उम्मीदवारों के नाम पर…
BLF attack on Pakistan Army: बलूचिस्तान में BLF ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमलों का…
एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट में बारिश के कारण नॉकआउट मुकाबले रद्द होने का…
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में उठापटक का दौर जारी है. हालिया…
Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…
DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…