अमेरिका की सीक्रेट सर्विस ने 9/11 हमले में मारे गए पीड़ितों को सम्मान देने के उद्देश्य से एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा किया, लेकिन उसमें एक बड़ी गलती हो गई. अनजाने में सीक्रेट सर्विस ने हमले में शामिल आतंकवादियों को भी सम्मान दे दिया. इस पोस्ट को लेकर काफी विवाद हुआ. बाद में एजेंसी ने एक और पोस्ट जारी करके इस गलती के लिए माफी मांगी और उसे ठीक किया.
12 सितंबर को यूएस सीक्रेट सर्विस ने अपने पोस्ट में लिखा, “हमारे मुख्यालय में लहराता हुआ झंडा 9/11 और हमारे मिशन के उद्देश्य की याद दिलाता है. स्वतंत्रता और बलिदान का प्रतीक यह झंडा उन सभी 2,996 लोगों का सम्मान करता है, जिसमें हमारे मास्टर स्पेशल ऑफिसर क्रेग टी. मिलर और स्पेशल एजेंट इन चार्ज चार्ल्स एल. फ्रेंड भी शामिल हैं.”
इस पोस्ट के साथ एक वीडियो भी साझा किया गया था, जिसमें वह झंडा दिखाया गया था जो 11 सितंबर के हमले के बाद क्षतिग्रस्त हो गया था. दरअसल, 9/11 हमलों में मरने वाले पीड़ितों की संख्या 2,977 थी. इसके अलावा, हमले में शामिल 19 आतंकवादी भी मारे गए थे. सीक्रेट सर्विस की पोस्ट में 2,996 का आंकड़ा दर्ज किया गया, जिसमें गलती से उन 19 आतंकवादियों को भी शामिल कर लिया गया, जो हमले में मारे गए थे.
इसके बाद, गलती सुधारते हुए यूएस सीक्रेट सर्विस ने अपनी नई पोस्ट में लिखा, “हमने पोस्ट को सही कर दिया है. मूल पोस्ट में हमने गलती से 11 सितंबर के हमलों में मरने वालों की कुल संख्या लिख दी थी, जिसमें हाईजैकर्स भी शामिल थे. हमारा उद्देश्य केवल उस दुखद दिन के पीड़ितों को सम्मानित करना था, और हम इस त्रुटि के लिए दिल से माफी मांगते हैं.”
-भारत एक्सप्रेस
बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…
Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…
16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…
Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…
डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…
मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…