राहुल गांधी ने नाई मिथुन को भिजवाया तोहफा.
रायबरेली में मिथुन (नाई) सैलून चलाते हैं. परिवार में चार भाई-तीन बहन और माता-पिता हैं. मिथुन का कहना है कि एक वक्त था, जब उनके सैलून पर सीमित कस्टमर ही आते थे, लेकिन, अब तीन गुना ज्यादा कस्टमर आते हैं. यह सब राहुल गांधी की वजह से हुआ है. दरअसल, रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे राहुल गांधी ने चुनाव के दौरान मिथुन (नाई) की सैलून में दाढ़ी और बाल कटवाए थे.
अब राहुल गांधी ने मिथुन के लिए खास तोहफा भी भेजा है. इसमें एक शैंपू चेयर, दो हेयर कटिंग चेयर व एक इनवर्टर बैटरी शामिल है. राहुल की ओर से मिले इन खास गिफ्ट से मिथुन खुश हैं. मिथुन ने कहा, अब तक हम सैलून में बैठे हैं, नहीं तो पहले इस समय घर चले जाते थे. जब से राहुल गांधी हमारी सैलून की दुकान में बाल और दाढ़ी कटवा कर गए हैं, तब से काम में काफी बढ़ोतरी हुई है, करीब तीन गुना काम बढ़ गया है.
राहुल गांधी हमारी छोटी सी सैलून में आएंगे, हमने कभी इसकी कल्पना भी नहीं की थी. उनके आने से हमें बहुत खुशी हुई थी. हालांकि, उनके आने से ऐसा लगा कि मैं सपना देख रहा हूं, लेकिन, वह हकीकत था. मेरे जीवन में यह पाल खास बन चुका है और जिंदगी भर हमारे लिए यह खुशी का पल रहेगा.
यह भी पढ़ें- सीएम अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से रिहा, मनीष सिसोदिया समेत इन नेताओं ने किया स्वागत, देखें वीडियो
मिथुन ने बताया कि परिवार में चार भाई-तीन बहन और मां और पिता हैं. लालगंज में सैलून साल 2021 में शुरू किया था. इसके बाद सैलून को बृजेंद्र नगर लेकर आए थे.
बता दें कि राहुल गांधी जब मिथुन की दुकान में बाल और दाढ़ी कटवाने के लिए पहुंचे थे, तो उन्होंने उनसे पूछा था, आप सबके बाल काटते हैं तो आपके बाल कौन काटता है. इस पर मिथुन ने जवाब दिया था कि मेरे यहां काम करने वाले दूसरे लोग मेरा बाल काटते हैं. राहुल ने मिथुन से उनके काम के बारे में पूछा था, दिन में कितना पैसा कमाते हो. इस पर मिथुन ने जवाब दिया था, रोजाना 400 से 500 रुपये की कमाई हो जाती है. सुबह 7 बजे रात के 8 बजे तक दुकान चलती है. राहुल ने इस दौरान मिथुन के साथ फोटो भी खिंचवाई थी.
-भारत एक्सप्रेस
12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…
Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…
8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…
INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…
यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…
BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…