देश

उत्कल दिवस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा दिवस पर दी बधाई, बोले- भारत को अपने इतिहास, साहित्य और संगीत पर गर्व

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ओडिशा स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को बधाई दी और कहा कि भारत को अपने इतिहास, साहित्य और संगीत पर गर्व है.

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि केंद्र और राज्य सरकार प्रगति के लिए मिलकर काम कर रही हैं. उन्होंने लिखा, “उत्कल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. यह दिन ओडिशा की गौरवशाली संस्कृति के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है. भारत को ओडिशा के इतिहास, साहित्य और संगीत पर गर्व है. ओडिशा के लोग मेहनती हैं और उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. पिछले एक साल में, केंद्र और ओडिशा सरकार राज्य की प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम कर रही हैं.”

1 अप्रैल को मनाया जाता है स्थापना दिवस

उत्कल दिवस, जिसे ओडिशा स्थापना दिवस के रूप में भी जाना जाता है, हर साल 1 अप्रैल को मनाया जाता है, जो 1936 में ओडिशा (जिसे पहले उड़ीसा के नाम से जाना जाता था) राज्य के गठन का प्रतीक है. यह दिन राज्य के सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और भाषाई महत्व का सम्मान करता है. यह राज्य की समृद्ध विरासत, कला, साहित्य और आध्यात्मिकता में इसके योगदान का भी जश्न मनाता है.

सीएम माझी ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उन महान लोगों को श्रद्धांजलि देने का दिन है, जिन्होंने ओडिशा के गठन के लिए बलिदान दिया.

सीएम ने अपने एक्स हैंडल पर उड़िया में लिखा, “ओडिशा दिवस के अवसर पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं. अलग ओडिशा राज्य के निर्माण के लिए अपार बलिदान देने वाले और हमारी भाषा, साहित्य और संस्कृति का गौरव बढ़ाने वाले महापुरुषों को विनम्र श्रद्धांजलि. इस दिन, आइए हम एक स्वस्थ और विकसित ओडिशा के निर्माण के अपने संकल्प को और मजबूत करें.” इस ऐतिहासिक अवसर के उपलक्ष्य में पूरे राज्य में तमाम कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Uttarakhand: ‘मियांवाला अब रामजीवाला…पीरवाला होगा केसरी नगर’, औरंगजेब विवाद के बीच धामी सरकार ने बदले 15 जगहों के नाम

इससे पहले, राज्य के संस्कृति मंत्री सूर्यवंशी सूरज ने कहा कि पहली बार, ‘ओडिया पक्ष’ 1 अप्रैल से 14 अप्रैल को ओडिया नव वर्ष तक बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा. विभिन्न सरकारी विभाग ब्लॉक स्तर से लेकर राज्य स्तर तक की गतिविधियों की मेजबानी करेंगे, जिसमें ऐतिहासिक स्थलों पर सफाई अभियान, ओडिया भाषा सीखने की सामग्री का वितरण, रक्तदान शिविर, ओडिया पुस्तक खरीदें अभियान, लोक कला का उत्सव और युवा लेखक दिवस शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बृजभूषण शरण सिंह केस में आया नया मोड़, महिला पहलवानों के इस कदम ने बढ़ाई हलचल; जानें कोर्ट में क्या हुआ

Rouse Avenue Court: महिला पहलवानों ने 3 अगस्त को मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा बृजभूषण शरण सिंह…

37 minutes ago

बिना विज्ञापन 32 भर्तियां, पद का दुरुपयोग… दिल्ली वक्फ बोर्ड केस में AAP विधायक अमानतुल्लाह खान पर 12 दिसंबर को आएगा फैसला

दिल्ली वक्फ बोर्ड में कथित अवैध भर्तियों और भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में राऊज एवेन्यू…

40 minutes ago

छत पर बैठा यह मामूली कबूतर आखिर कर क्या रहा है? रूस के इस चौंकाने वाले खेल ने उड़ाए होश; जानें पूरा राज

Biodrone Pigeon Russia: रूसी टेक कंपनी Neiry ने दिमाग में इलेक्ट्रोड, पीठ पर कंट्रोल बैग…

51 minutes ago

KBC को मिला इस सीजन का पहला करोड़पति, कभी जेब में सिर्फ 24 रुपये लेकर पहुंचे थे मुंबई

Bhushan Thakre KBC: महाराष्ट्र के जलगांव के भूषण ठाकरे ने KBC 18 में एक करोड़…

53 minutes ago

‘हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं महात्मा फुले’, पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

समाज सुधारक और क्रांतिकारी दूरदर्शी महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

1 hour ago