देश

किसानों को योगी सरकार ने दी बड़ी राहत, अब खेतों से मिट्टी निकालने के लिए नहीं लेनी पड़ेगी परमिशन, बस करना होगा ये काम…

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने घोषणा की है कि अब किसानों को खेतों से मिट्टी निकालने के लिए किसी भी तरह की परमिशन की जरूरत नहीं होगी. किसान अब अपने इस्तेमाल के लिए बिना कोई अनुमति लिए मिट्टी की खुदाई करवा सकते हैं. योगी सरकार के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन के खिलाफ लगातार किसानों से वसूली करने की शिकायतें मिल रही थीं. उसी के मद्देनजर ये निर्णय सरकार ने लिया है.

मिट्टी खनन के लिए परमिशन की जरूरत नहीं

सरकार की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया है कि किसानों को अब खेतों से मिट्टी निकालने के लिए भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग से किसी भी तरह की अनुमति लेने की जरूरत नहीं है. सामान्य मिट्टी खनन पर रायल्टी के जीरो कर दिया गया है. इसलिए किसानों को अब निजी इस्तेमाल के लिए सिर्फ माइन मित्र पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होगा. आवेदन के बाद खनन और परिवहन ऑटोमेटिक अधिकृत हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें- सामना मुखपत्र: विपक्ष की बैठक को बताया ‘वैगनर ग्रुप’, पुतिन की तरह पीएम मोदी को भी सत्ता से उखाड़ फेंकने का दावा

100 घन मीटर की गहराई तक मिट्टी निकाल सकते हैं

भूतत्ल एवं खनिकर्म विभाग की सचिव डॉ. रोशन जैकब ने बताया कि सीएम के निर्देश पर सामान्य मिट्टी खनन पर लगने वाली रॉयल्टी को सखत्म कर दिया गया है. इसलिए अब किसान अपने निजी उपयोग के लिए बिना किसी परमिशन के मिट्टी निकाल सकेंगे. किसान खेत से 100 घन मीटर की गहराई तक मिट्टी निकाल सकते हैं. इसमें पारदर्शिता लाने के लिए विभाग की तरफ से अन्य निर्देशों को भी जारी किया गया है.

किसानों से मिली शिकायतों के बाद सरकार ने लिया फैसला

सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि बीते दिनों में किसानों के उत्पीड़न को लेकर सीएम ने नाराजगी जताई थी. इसके साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया था कि किसानों को परेशान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

13 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

14 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

26 minutes ago

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…

33 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

1 hour ago

लोहावट: बोरवेल से निकाला गया 9 वर्षीय मासूम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

1 hour ago