देश

UP Politics: “राष्ट्रपति मुर्मू को आदिवासी समाज में पैदा होने के नाते…” स्वामी प्रसाद मौर्य ने जगन्नाथ मंदिर में दर्शन को लेकर बोला बीजेपी पर हमला

UP Politics: अपने विवादित बयानों के लिए हमेशा चर्चा मे रहने वाले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर से भाजपा पर हमला बोला है. इस बार उन्होंने देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है और ट्विट करते हुए कहा है कि, “महामहिम राष्ट्रपति मुर्मू जी को आदिवासी समाज में पैदा होने के नाते मंदिर परिसर के बाहर से ही पूजा कराना देश के सर्वोच्च पद का न केवल घोर अपमान है अपितु जाति-धर्म के नाम पर जातीय अपमान का कड़वा सच भी है.”

अपने ट्विटर हैंडल से स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्विट करते हुए कहा कि, “भारत के महामहिम राष्ट्रपति, द्रोपदी मुर्मू जी को भी जातीय अपमान के कडुवे सच का सामना करना पड़ा जब दिल्ली के जगन्नाथ मंदिर में रेल मंत्री भारत सरकार मंदिर के अंदर प्रवेश कर मूर्ति का दर्शन कर रहे हैं. वहीं पर महामहिम राष्ट्रपति मुर्मू जी को आदिवासी समाज में पैदा होने के नाते मंदिर परिसर के बाहर से ही पूजा कराना देश के सर्वोच्च पद का न केवल घोर अपमान है अपितु जाति-धर्म के नाम पर जातीय अपमान का कड़वा सच भी है.”

बता दें कि हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा 2023 से पहले हौज खास, दिल्ली में जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की थी. श्री नीलांचल सेवा संघ, दिल्ली की ओर से 45वीं श्रीजगन्नाथ रथयात्रा मंगलवार दोपहर निकली थी. इससे पहले यहां उन्होंने यहां पर भगवान के दर्शन किए थे. इस मौके पर उन्होंने गर्भग्रह में न जाकर मंदिर परिसर से ही भगवान के दर्शन किए थे और मंत्रोच्चारण के साथ ही पुरोहितों ने उनको प्रसाद भी भेंट किया था.

ये भी पढ़ें- “मुगलों ने मंदिर तोड़े, आज उनके वंशज रिक्शा चला रहे हैं” CM योगी आदित्यनाथ ने कहा- बर्दाश्त नहीं संस्कृति पर हमला

लगातार कई महीनों से स्वामी प्रसाद मौर्य हिंदू धर्म, भगवान और शास्त्रों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साध रहे हैं. जनवरी में उन्होंने रामचरितमानस की कुछ चौपाइयों को लेकर ही विरोध शुरू कर दिया था और उसे प्रतिबंधित करने की मांग तक राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से कर डाली थी. इस सम्बंध में उनके खिलाफ मामला भी लखनऊ में दर्ज है तो वहीं कल ही सिद्धार्थ नगर पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य ने केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरक्षण व्यवस्था को समाप्त करने का आरोप लगाया है. इसी के साथ कहा है कि, निजीकरण को बढ़ावा देना इसका उदाहरण है. जिन संस्थानों में सरकारी नौकरी मिल भी रही है, उसमें आरक्षण को दरकिनार करके सभी भर्तियां हो रही है. उन्होंने ये भी कहा कि, इसे रोका नहीं गया तो दलित, पिछड़ा वर्ग के नौजवान सरकारी नौकरी से वंचित हो जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बिहार: दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18 साल के छात्र की गोली मारकर हत्या, आरा में फैली सनसनी

बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18…

2 minutes ago

19 या 20 अक्टूबर? कन्या पूजन की सही तारीख को लेकर मत होइए कन्फ्यूज, पंचांग से दूर करें सारा असमंजस

Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…

3 minutes ago

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

15 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

25 minutes ago

‘इंसानी इंजीनियरों की छुट्टी, एआई से कोडिंग!’ हूती विद्रोहियों ने क्लॉड एआई से बना डाला मिसाइल सॉफ्टवेयर; देखें VIDEO

Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…

30 minutes ago

‘जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय थम गईं सांसें!’ प्रिंसिपल को आया साइलेंट अटैक, दिल दहला देगा VIDEO

राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…

33 minutes ago