एयर इंडिया की फ्लाइट
Air India Flight: दिल्ली में शनिवार रात से लगातार हो रही बारिश के कारण रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट संचालन में काफी परेशानी आ रही थी. कई फ्लाइट्स के टेक ऑफ और लैंडिंग में दिक्कतें आ रही थीं. वहीं मौसम खराब होने के कारण लंदन से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. लेकिन दिल्ली एटीसी से क्लियरेंस मिलने के बाद भी तीन घंटे तक विमान एआई-112 रवाना नहीं हुआ.
दरअसल, फ्लाइट के पायलट ने यह कहते हुए विमान को दिल्ली ले जाने से मना कर दिया था कि उसकी ड्यूटी का वक्त खत्म हो गया है. यह सुनते ही यात्री परेशान हो गए. काफी देर तक यात्रियों को समझ नहीं आ रहा था कि जयपुर से उनको दिल्ली कैसे ले जाया जाएगा. करीब 6 घंटे तक यात्री हलकान रहे और बाद में कई यात्रियों को सड़क मार्ग से दिल्ली भेजा गया. सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान उनके खाने-पीने का खर्च एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा वहन किया गया.
इस फ्लाइट को सुबह चार बजे दिल्ली पहुंचना था लेकिन खराब मौसम के कारण जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी. यहां पायलट के इनकार करने के बाद घंटों यात्री परेशान रहे. ऐसे में बचे हुए यात्रियों को दिल्ली पहुंचाने के लिए दूसरे क्रू की व्यवस्था की गई और तब जाकर उन्हें जयपुर से दिल्ली भेजा गया.
ये भी पढ़ें: सामना मुखपत्र: विपक्ष की बैठक को बताया ‘वैगनर ग्रुप’, पुतिन की तरह पीएम मोदी को भी सत्ता से उखाड़ फेंकने का दावा
वहीं पूरे मामले पर एयर इंडिया की तरफ से भी बयान आया है. एयर इंडिया ने कहा कि जब विमान जयपुर में था और दिल्ली में क्लियरेंस मिलने का इंतजार कर रहा था तब कॉकपिट चालक दल फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन के तहत आ गया, जो उड़ान ड्यूटी सीमा है. ऐसे में फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन के तहत आने के बाद पायलट विमान नहीं उड़ा सकते हैं. एयर इंडिया ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और जरूरत पड़ने पर दूसरे चालक दल की व्यवस्था की जाती है.
-भारत एक्सप्रेस
Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…
Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…
CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…
Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…
Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…
PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…