Name Change Politics: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के चार प्रमुख जिलों हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और उधम सिंह नगर में विभिन्न स्थानों के नामों में परिवर्तन की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने इस निर्णय को जनभावना, भारतीय संस्कृति और विरासत के अनुरूप बताया, जिससे लोग महापुरुषों से प्रेरणा ले सकें और भारतीय संस्कृति के संरक्षण में योगदान दे सकें.
हरिद्वार जिले में कई स्थानों के नाम बदले गए हैं. भगवानपुर ब्लॉक में औरंगजेबपुर का नाम बदलकर शिवाजी नगर किया गया है. बहादराबाद ब्लॉक में गाजीवाली का नाम अब आर्य नगर और चांदपुर का नाम ज्योतिबा फुले नगर किया गया है. इसके अलावा, नारसन ब्लॉक में मोहमदपुर जट का नाम अब मोहनपुर जट और खानपुर कुर्सली का नाम अंबेडकर नगर रखा गया है. खानपुर ब्लॉक में इदरीशपुर का नाम नंदपुर और खानपुर का नाम श्री कृष्णपुर कर दिया गया है. रुड़की ब्लॉक में अकबरपुर फाजलपुर का नाम बदलकर विजयनगर रखा गया है.
देहरादून जिले में भी कई स्थानों के नाम बदले गए हैं. देहरादून नगर निगम क्षेत्र में मियांवाला का नाम अब रामजीवाला किया गया है. विकासनगर ब्लॉक में पीरवाला का नाम केसरी नगर कर दिया गया है, जबकि चांदपुर खुर्द का नाम अब पृथ्वीराज नगर किया गया है. सहसपुर ब्लॉक में अब्दुल्लापुर का नाम बदलकर दक्ष नगर रखा गया है.
नैनीताल जिले में नवाबी रोड का नाम अटल मार्ग और पनचक्की से आईटीआई मार्ग का नाम गुरु गोलवलकर मार्ग कर दिया गया है. वहीं, उधम सिंह नगर जिले के नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी का नाम बदलकर कौशल्या पुरी रखा गया है.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ITBP के 64वें स्थापना दिवस पर हिमवीरों को शुभकामनाएं…
CBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2027 के लिए डेटशीट जल्द…
न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिशिया जेम्स को चुनौती दे रहीं भारतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन सरिता कोमातिरेड्डी को…
PM Kisan Samman Nidhi: देश के 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी…
US Iran war update: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ दोबारा सैन्य कार्रवाई के संकेत…
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…