कोयले से लदी मालगाड़ी दूसरी से टकराई.
झारखंड के साहिबगंज में बड़ा रेल हादसा हुआ है. दो मालगड़ियों की आपस में टक्कर हो गई है, जिसमें मालगाड़ी के ड्राइवर समेत 3 लोगों की मौत हो गई है. भिड़ंत के बाद ट्रेन में आग लग गई. मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी है.
अब तक मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि CISF के चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. मालगाड़ियों के आपस में टकराने के बाद लदे कोयले में आग लग गई.
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर रेलवे के आलाधिकारी भी पहुंच गए हैं. इसके साथ ही दमलक की कई गाड़यां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं. रेस्क्यू अभियान तेजी के साथ चलाया जा रहा है.
यह भी पढ़ें- West Bengal: दक्षिण 24 परगना में बड़ा हादसा, पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से 7 की मौत, कई घायल
मालगाड़ी झारखंड के गोड्डा के ललमटिया से पश्चिम बंगाल के फरक्का एनटीपीसी जा रही थी, तभी सामने से आ रही दूसरी मालगाड़ी से टकरा गई.
-भारत एक्सप्रेस
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…