वीडियो ग्रैब
Rishikesh Video: उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग की तरह ही यहां पर एक और आग भड़क रही है और वो आग है यहां के धार्मिक स्थलों को भ्रष्ट कर देने की. ये बात हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल तमाम वीडियो कह रहे हैं. दरअसल उत्तराखंड के पवित्र धार्मिक स्थल ऋषिकेश को लेकर कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसको लेकर लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सवालों के घेरे में खड़ा किया है. लोगों ने विदेशी पर्यटकों द्वारा गंगा नदी के किनारे की गई रेव पार्टी पर नाराजगी जताई है और कहा है कि इससे भारतीय संस्कृति और धार्मिक स्थलों की मान-मर्यादा भंग हो रही है.
बता दें कि खूबसूरत वादियों और पहाड़ों को खुद में समेटे उत्तराखंड का ऋषिकेश बहुत ही मनमोहक शहर है. यहां पर न केवल बल्कि विदेशी भी घूमने के लिए जाते हैं. यह शहर गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है. यहां का प्राकृतिक सौंदर्य देखते ही बनता है. गर्मियों की छुट्टियां में अक्सर लोग घूमने आते है. यहां कई बीच ऐसे है जो विदेशियों के बीच बहुत ही मशहूर है लेकिन अब यहां का माहौल धीरे-धीरे खराब होते जा रहा है. स्थानीय लोगों की मानें तो अब यहां पर लोग नशा और एडवेंचर करने के लिए इकट्ठा होते है.
ऋषिकेश का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि विदेशी पर्यटक कम पकड़ो में अश्लील तरीके से गंगा नदी में नहा रहे हैं तो वहीं विदेशी महिलाएं बिकनी पहने हैं और लड़के शॉर्ट्स पहने हुए है. सभी गंगा नदी किनारे नहा रहे हैं और पार्टी करते हुए दिखाई दे रहे है. इस वीडियो को देखकर हर भारतीय नाराजगी जाहिर कर रहा है. वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया पर वायरल इन वीडियोज में लोगों ने लिखा है कि ऋषिकेश अब धर्म, अध्यात्म और योग की नगरी नही रही. यह मिनी गोवा बन गया है. तो वहीं एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि आखिर क्यों ऋषिकेश में ऐसी रेव पार्टियों को बढ़ावा दिया जा रहा है? क्या देव भूमि इसलिए जानी जाती है? इसी के साथ ही इस वीडियो को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को टैग करते हुए लोगों ने कहा है कि इस पवित्र शहर की धार्मिक मान्यता बर्बाद हो जाए इससे पहले कुछ करने की जरूरत है.
-भारत एक्सप्रेस
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…
Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…