देश

‘मैं 60 साल से वंदे मातरम्… नहीं गाने वालों ने अभी शुरूआत की है’, राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे का वार

राज्यसभा में वंदे मातरम् पर चल रही चर्चा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हिस्सा लिया. अपना भाषण शुरू करने से पहले खड़गे ने वंदे मातरम् के नारे लगाए. उन्होंने कहा कि गृह मंत्री के बोलने के बाद मुझे समय दिया, सभापति का इसके लिए धन्यवाद. मैं सौभाग्यशाली हूं. मैं 60 सालों से यही गीत गा रहा हूं. वंदे मातरम् नहीं गाने वालों ने अभी शुरूआत की है.

बीजेपी वंदे मातरम् के खिलाफ है- खड़गे

कांग्रेस की तरह से बंकिमजी को नमन करता हूं. आजादी के आंदोलन में जिन लोगों ने बलिदान दिया, उनको भी नमन है. 1896 में कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में रविन्द्रनाथ टैगोर ने पहली बार वंदे मातरम् गाया था. राज्यसभा में ‘वंदे मातरम’ पर बहस में बोलते हुए, विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “कांग्रेस ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान ‘वंदे मातरम’ को नारा बनाने का काम किया. आपका इतिहास रहा है कि आप हमेशा स्वतंत्रता संग्राम और देशभक्ति गीतों के खिलाफ रहे.”

नेहरू का अपमान करते पीएम- मल्लिकार्जुन खड़गे

राज्यसभा में वंदे मातरम् पर चर्चा के दौरान बड़ा हंगामा हो गया. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर सीधा पलटवार किया. उन्होंने कहा- ‘जब महात्मा गांधी ने 1921 में सहयोग आन्दोलन (Cooperation Movement) शुरू किया, तब कांग्रेस के लाखों स्वतंत्रता सेनानी वंदे मातरम कहते हुए जेल गए. आप उस समय क्या कर रहे थे? आप अंग्रेजों के लिए काम कर रहे थे.’ खड़गे ने आगे कहा, ‘पीएम मोदी कोई मौका नहीं छोड़ते नेहरू जी का अपमान करने का, और गृह मंत्री अमित शाह भी वही करते हैं.’

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “मैं पूछता हूं कि क्या आप भी भ्रष्ट हैं. आपकी सरकार की हालत तो बदतर से बदतर हो गई है. आज डॉलर 100 रुपये हो गया, जैसे हिमालय से गिरने के बाद लोगों के शव के टुकड़े नहीं मिलते, वैसे ही आज भारतीय रुपए की स्थिति हो गई है. जेपी नड्डा ने मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण का खड़े होकर विरोध किया.


ये भी पढ़ें: वंदे मातरम् पर चर्चा की जरूरत क्यों? अमित शाह ने बताया कारण, बिना नाम लिए प्रियंका पर निशाना; पढ़ें बड़ी बातें


-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago