Supreme Court On BLO Security: देशभर के विभिन्न राज्यों में हो रहे एसआईआर के मामले में लगातार दाखिल हो रही याचिकाओ पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की है. मामले की सुनवाई के दौरान सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि ऐसे ही याचिका दाखिल होती रहेगी तो, याचिकाओं पर सुनवाई कब होगी. कोर्ट ने कहा कि लगातार याचिका दायर करने से मुख्य मामले की सुनवाई प्रभावित होगी. सीजेआई सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ सुनवाई कर रही है.
एसआईआर कार्यों में लगे बीएलओ की सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि एसआईआर प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिकाओं में बीएलओ की सुरक्षा और प्रशासनिक निर्देश पूरे देश में लागू होगा. कोर्ट ने बीएलओ की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है. सीजेआई ने कहा कि जमीनी स्तर पर बीएलओ को मिल रही धमकियां गंभीर मुद्दा बन सकती है, कोर्ट ने कहा कि सुरक्षा को नजरअंदाज नही किया जा सकता है.
मामले की सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग की ओर से पेश वकील ने कहा कि बीएलओ की सुरक्षा राज्य पुलिस के सहयोग पर निर्भर है, लेकिन जरूरत पड़ी तो केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती किया जा सकता है. कोर्ट ने यह भी कहा कि प्रभावित कर्मचारी राज्य चुनाव आयोग और जिला निर्वाचन अधिकारी से सुरक्षा को लेकर संपर्क कर सकते है.
ये भी पढ़ें: ‘मर जाएंगे पर शिर्क नहीं’, मौलाना मदनी समझाने लगे ‘वंदे मातरम’ के एक-एक लाइन का अर्थ
मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने कहा कि बीएलओ को धमकी के मामले में सिर्फ एक एफआईआर दर्ज है, बाकी हिंसा की जो बात याचिका में उठाई गई है, वो पुरानी घटनाओं से संबंधित है. आम तौर पर चुनाव से पहले पुलिस प्रशासन चुनाव आयोग के नियंत्रण में नहीं दिए जाते. साथ ही चुनाव आयोग ने बीएलओ को सुरक्षा दिए जाने का समर्थन किया है.
सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…
दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…
PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…